फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   yogi adityanath gujarat visit.

गुजरात में यूपी के लिए निवेश की जमीन तैयार करेंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Fri, 13 Oct 2017 02:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 13 Oct 2017 02:16 AM IST
विज्ञापन
yogi adityanath gujarat visit.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ केरल के बाद अब गुजरात जाकर ‘गुजरात गौरव यात्रा’ के जरिए भाजपा की चुनावी तैयारियों को धार देंगे। वह इस दौरान यूपी में निवेश की जमीन भी तैयार करेंगे। योगी का सूरत में गुजरात के निवेशकों के साथ सीधे संवाद का भी कार्यक्रम है।

विज्ञापन


जानकार बताते हैं कि भाजपा नेतृत्व विधानसभा चुनाव वाले राज्यों में ध्रुवीकरण को धार देने के लिए मुख्यमंत्री योगी का ज्यादा से ज्यादा कार्यक्रम कराना चाह रहा है। केरल की वामपंथी सरकार के खिलाफ माहौल बनाने के लिए पिछले दिनों योगी को तिरुवनंतपुरम पदयात्रा के लिए भेजा गया था। अब उनका दो दिन का गुजरात कार्यक्रम तय किया गया है।
विज्ञापन


योगी शुक्रवार को लखनऊ से राजकीय वायुयान से गुजरात रवाना होंगे। वह केंद्र शासित प्रदेश दमन एवं दीव के दमन एयरपोर्ट पर उतरेंगे। वहां से कार द्वारा गुजरात के बलसाड़ जिले केपरदी में आयोजित गुजरात गौरव यात्रा व जनसभा में शामिल होंगे। सुबह दस से शाम सात बजे तक लंबे कार्यक्रमों के बाद वह सूरत पहुंचेंगे। यहीं रात्रि निवास करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरे दिन वह सूरत से भुज के लिए रवाना होंगे। योगी वहां सुबह नौ बजे से शाम नौ बजे तक गुजरात गौरव यात्रा व जनसभाओं में शामिल होंगे। यहां से भुज एयरपोर्ट जाएंगे। वहां से दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे। देर रात दिल्ली पहुंचेंगे और यूपी सदन में ठहरेंगे। 15 अक्तूबर को वह लखनऊ लौट आएंगे। मुख्यमंत्री की सुरक्षा के लिए 54 सुरक्षा अधिकारी व 12 एनएसजी कमांडो एक दिन पहले ही गुजरात रवाना हो गए हैं।

आज सूरत के निवेशकों से करेंगे संवाद

yogi adityanath gujarat visit.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने सूरत भ्रमण के दौरान वहां के निवेशकों को यूपी में निवेश का न्यौता भी देंगे। इसके लिए सूरत में साउथ गुजरात चैंबर ऑफ कॉमर्स के साथ एक सेमिनार होगा। प्रदेश के प्रमुख सचिव अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आलोक सिन्हा व विशेष सचिव आलोक पांडेय तैयारी के लिए पहले ही सूरत पहुंच चुके हैं।

शुक्रवार को औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना भी सूरत पहुंच जाएंगे। सिन्हा ने बताया कि पिछले दिनों अहमदाबाद के निवेशकों के साथ यूपी में निवेश पर बातचीत हुई थी। अब योगी सूरत के निवेशकों को निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे।

दिवाली बाद बुंदेलखंड जा सकते हैं योगी
मुख्यमंत्री योगी अयोध्या में ऐतिहासिक दिवाली उत्सव मनाने के बाद बुंदेलखंड की ओर रुख करेंगे। जानकार बताते हैं कि मुख्यमंत्री गुजरात से 15 अक्तूबर को लौटेंगे। इसके बाद वह 16 अक्तूबर को गोरखपुर जा सकते हैं। 17 को योगी का कुशीनगर में कार्यक्रम है। इसके बाद 18 को गोरखपुर से ही अयोध्या जाएंगे। वहां छोटी दिवाली पर आयोजित भव्य दीपोत्सव में शामिल होंगे। योगी 19 अक्तूबर को गोरखपुर में दिवाली मनाएंगे।

इसके बाद उनका 22 से 24 अक्तूबर का बुंदेलखंड भ्रमण हो सकता है। योगी के कार्यक्रमों को अभी अंतिम रूप देना बाकी है। यह कार्यक्रम इस तरह तैयार किया जा रह है कि योगी वहां रात्रि विश्राम भी करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed