फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Yogi Adityanath gives letter of intent to Private Universities.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बोले, यूपी को पुन: शिक्षा का प्रमुख केंद्र बनाएंगे

Wed, 18 Mar 2020 02:47 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 18 Mar 2020 02:47 PM IST
विज्ञापन
Yogi Adityanath gives letter of intent to Private Universities.
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश को पुन: शिक्षा का प्रमुख केंद्र बनाने के लिए सरकार कटिबद्ध है। प्रदेश में वर्षों बाद नए विद्यालयों से लेकर महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों की स्थापना की जा रही है। युवाओं को उच्च शिक्षा के अधिक से अधिक अवसर एवं गुणवत्तापरक उच्च शिक्षा उपलब्ध कराई जाएगी। योगी मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास पर 28 नए निजी विश्वविद्यालयों को आशय पत्र वितरण समारोह में बोल रहे थे।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि 28 नए निजी विश्वविद्यालयों से 3000 करोड़ रुपये का निवेश होगा और बड़े पैमाने पर लोगों को रोजगार मिलेगा। सरकार निजी विश्वविद्यालयों की स्थापना के लिए हरसंभव मदद करेगी और उनके संचालन में अनावश्यक हस्तक्षेप नहीं करेगी। 1947 से 2017 तक प्रदेश में कुल 27 निजी विश्वविद्यालय ही स्थापित किए जा सके, वहीं आज 28 नए निजी विश्वविद्यालयों को आशय पत्र दिए जा रहे हैं। आजादी के बाद से 2016 तक प्रदेश में मात्र 12 मेडिकल कॉलेज ही स्थापित हुए, जबकि पिछले तीन वर्षों में 29 नए मेडिकल कॉलेज स्थापित करने की कार्यवाही की जा रही है। उन्होंने निजी क्षेत्र में मेडिकल कॉलेजों की स्थापना की संभावनाएं तलाशने का भी सुझाव दिया।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में निजी शिक्षण संस्थानों का महत्वपूर्ण योगदान है। प्रदेश में विश्वविद्यालयों के बीच प्रतिस्पर्धात्मक वातावरण तैयार करने के लिए उत्तर प्रदेश निजी विश्वविद्यालय अधिनियम-2019 लागू किया है। इससे प्रदेश के सभी 75 जिलों में निजी विश्वविद्यालय स्थापित किए जा सकेंगे। विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि वर्तमान में प्रदेश में डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय, लखनऊ तथा राजर्षि पुरुषोत्तम दास टंडन ओपन यूनिवर्सिटी प्रयागराज सहित कुल 19 राज्य विश्वविद्यालय और निजी क्षेत्र के 27 विवि हैं, 28 नए निजी विवि के बाद निजी विवि की संख्या 55 हो जाएगी। कार्यक्रम को उच्च शिक्षा राज्यमंत्री नीलिमा कटियार ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर मुख्य सचिव आरके तिवारी, प्रमुख सचिव उच्च शिक्षा मोनिका एस. गर्ग तथा राजकीय एवं निजी विश्वविद्यालयों के कुलपति एवं अध्यक्ष मौजूद थे।

शिक्षा में नयापन लाएं, शोध को बढ़ावा दें

मुख्यमंत्री ने निजी विश्वविद्यालयों के प्रतिनिधियों से शिक्षा में नयापन लाने और शोध को बढ़ावा देने का आह्वान करते हुए कहा कि पूरे विश्व में मौजूद प्रवासी भारतीयों को भी नॉलेज पार्टनर बनाने की संभावनाएं तलाशी जाएं। निजी विश्वविद्यालय विश्व के शीर्ष 100 विश्वविद्यालयों की सूची लेकर उनके साथ एमओयू साइन करें। एक-दूसरे के नॉलेज पार्टनर बनें, ताकि विद्यार्थियों को विश्वस्तीय शिक्षा प्राप्त हो।

रोजगारपरक पाठ्यक्रम लागू करें, प्लेसमेंट सेंटर बनाएं
मुख्यमंत्री ने निजी विश्वविद्यालयों से रोजगारपरक पाठ्यक्रम लागू करने का आह्वान किया। उन्होंने निजी विश्वविद्यालयों को प्लेसमेंट सेंटर स्थापित करने के निर्देश दिए ताकि विद्यार्थियों को रोजगार उपलब्ध कराया जा सके। उन्होंने प्रदेश में पहले से मौजूद निजी विश्वविद्यालयों, राजकीय विश्वविद्यालयों तथा प्रस्तावित विश्वविद्यालयों के पदाधिकारियों को आपस में समन्वय स्थापित कर शिक्षा की गुणवत्ता बेहतर करने का सुझाव दिया।

इन संस्थानों को मिला निजी विवि का आशय पत्र

रामकृष्ण चैरिटेबल ट्रस्ट नई दिल्ली
दीपक गुप्ता एजुकेशनल ट्रस्ट नई दिल्ली
वरुणार्जुन ट्रस्ट इंदिरानगर लखनऊ
श्रीमती सरोज सिंह शिक्षण संस्थान लखनऊ
श्री राममूर्ति स्मारक ट्रस्ट लखनऊ
प्रसाद एजुकेशनल ट्रस्ट बंथरा लखनऊ
वैदिक एंड फ्यूचरिस्टिक एजूटेक कंपनी अनौरा लखनऊ
कॅरिअर कॉन्वेंट एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट लखनऊ
सरस्वती एजुकेशनल चैरिटेबल ट्रस्ट लखनऊ
श्री मोहन सिंह शिक्षा संस्थान मथुरा
सोनल एजुकेशनल सोसाइटी मथुरा
बृजवासी एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसाइटी मथुरा
राजीव मेमोरियल एकेडमिक वेलफेयर सोसाइटी मथुरा
श्री राजेंद्र कुमार गुप्ता मेमोरियल ट्रस्ट बरेली
श्री सिद्धिविनायक ट्रस्ट बरेली
दुर्गा चैरिटेबल सोसाइटी गाजियाबाद
हरिश्चंद्र रामकली चैरिटेबल ट्रस्ट गाजियाबाद
फूलन सिंह जनकल्याण ट्रस्ट फिरोजाबाद
अमरदीप मेमोरियल ट्रस्ट बृजराज सिंह स्मृति शिक्षा समिति कैंपस फिरोजाबाद
राजा राव राम बक्श सिंह शिक्षा प्रसार समिति, रायबरेली
श्री दुर्गा मां शिक्षा सेवा समिति कानपुर
श्री आनंद स्वरूप एजुकेशनल ट्रस्ट आगरा
बसंत शिक्षा समिति ट्रस्ट चंदौली
भगवंत एजुकेशनल डवलपमेंट सोसाइटी बिजनौर
विद्या बाल मंडली सोसाइटी मेरठ
शिवराम दास गुलाटी मेमोरियल सोसाइटी प्रयागराज
फतेहचंद चैरिटेबल ट्रस्ट मुजफ्फरनगर
दयानंद दीनानाथ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन एजुकेशन सोसाइटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed