{"_id":"5e6278668ebc3ec723518d10","slug":"yogi-adityanath-gives-instruction-to-help-farmers-victims-of-rain","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसम: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिलाधिकारियों को 24 घंटे में राहत राशि मुहैया कराने को कहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसम: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिलाधिकारियों को 24 घंटे में राहत राशि मुहैया कराने को कहा
Fri, 06 Mar 2020 09:50 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 06 Mar 2020 09:50 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के विभिन्न जिलों में बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से प्रभावित लोगों को तत्काल राहत पहुंचाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
उन्होंने जिलाधिकारियों से कहा है कि जनहानि, पशुहानि एवं मकान क्षति से प्रभावित लोगों को 24 घंटे में सहायता राशि मुहैया कराएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
मार्च में ओलावृष्टि से 2.37 लाख किसानों की फसलों को नुकसान
प्रदेश में 1 से 6 मार्च के बीच हुई ओलावृष्टि से सात जिलों में 2,37,374 किसानों की 1,72,001.8 हेक्टेयर फसल प्रभावित हुई है। इनमें तीन जिलों सोनभद्र, जालौन व सीतापुर में 1819.32 हेक्टेयर क्षेत्रफल में 33 प्रतिशत से अधिक फसल क्षति की बात सामने आई है।
विज्ञापन
जिलों से शासन को मिली सूचना के मुताबिक 68 जिलों में फसल को नुकसान नहीं हुआ है। राहत आयुक्त संजय गोयल ने बताया है कि वर्ष 2019-20 में जिलों को ओलावृष्टि से राहत के लिए 24.49 करोड़ की धनराशि अग्रिम आवंटित की जा चुकी है।