सीएम सख्त: दो राजपत्रित अफसर बर्खास्त, एक अधिकारी पर सुपारी देकर हत्या कराने का आरोप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर पुलिस ट्रेनिंग स्कूल (पीटीएस) मेरठ से निलंबित डीएसपी प्रकाश राम आर्या और अमेठी में तैनात जिला विकास अधिकारी (डीडीओ) बंशीधर सरोज को बर्खास्त कर दिया है। आपराधिक षड्यंत्र में शामिल होने के आरोप में राज्य सरकार ने आर्या को 3 अप्रैल 2017 को निलंबित कर दिया था। अब मुख्यमंत्री के अनुमोदन के बाद बर्खास्त किया गया है।
सुपारी देकर हत्या कराने का आरोप : मुरादाबाद में तीन साल पहले 1 फरवरी 2017 को रेलकर्मी विशाल विलियम्स की हत्या कर दी गई थी। वह प्रकाश राम आर्या की पत्नी का प्रेमी था। मुरादाबाद पुलिस ने खुलासा किया था कि पत्नी से अवैध संबंध होने के कारण आर्या ने तीन लाख रुपये की सुपारी देकर विशाल की हत्या करा दी थी।
शासन के सामने पेश न होने पर कार्रवाई : अमेठी के डीडीओ बंशीधर सरोज पर आरोप है कि मिर्जापुर में डीडीओ रहे उन्होंने उर्दू अनुवादक सह कनिष्ठ लिपिक के पद पर नियुक्ति के लिए शासनादेशों की अनदेखी की है। कई बार पक्ष रखने का मौका दिये जाने के बावजूद सरोज कभी जांच अधिकारी के समक्ष पेश नहीं हुए। इस पर सरकार ने उन्हें बर्खास्त कर दिया।
मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी का भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस निरंतर जारी है। मुख्यमंत्री जी ने दायित्वों का निर्वहन न करने के कारण पीटीएस मेरठ के निलंबित पुलिस उपाधीक्षक को सेवा से पदच्युत करने के आदेश दिए हैं।@spgoyal @sanjaychapps1 @74_alok
— CM Office, GoUP (@CMOfficeUP) February 10, 2020