फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Yogi Adityanath announces a compensation of two lakh for patient of jhansi.

झांसी मेडिकल कॉलेज मामले में पीड़ित को दो लाख मुआवजे की घोषणा, योगी बोले- कार्रवाई कर रिपोर्ट दें

Mon, 12 Mar 2018 09:56 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 12 Mar 2018 09:56 AM IST
विज्ञापन
Yogi Adityanath announces a compensation of two lakh for patient of jhansi.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने झांसी मेडिकल कॉलेज में पैर कटने वाली घटना के पीड़ित घनश्याम को दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। ये सहायता मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से दी जाएगी। उन्होंने इस मामले में कड़ा रुख अपनाते हुए प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा रजनीश दुबे से 12 मार्च को पूरी घटना में हुई कार्रवाई की रिपोर्ट तलब की है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने झांसी के रानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में हुई घटना पर दु:ख व्यक्त किया है। उन्होंने डॉक्टरों और नर्सों की लापरवाही को गंभीर मामला बताया और निर्देश दिए कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन


गौरतलब है कि झांसी के मऊरानीपुर क्षेत्र के बम्हौरी व खिलासा के बीच स्कूली बच्चों की बस पलट गई थी। इसमें छह बच्चे घायल हुए थे और बस के क्लीनर 25 वर्षीय घनश्याम का पैर घुटने के नीचे से कटकर अलग हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसे इलाज के लिए झांसी मेडिकल कॉलेज ले जाया गया था। जहां डॉक्टरों ने उसके कटे पैर को ही सिर के नीचे तकिए की तरह रख दिया। ये मामला मीडिया में पहुंचा तो आनन फानन में प्रदेश सरकार के चिकित्सा शिक्षा मंत्री आशुतोष टंडन के निर्देश पर दो डॉक्टरों और दो नर्सों को तत्काल सस्पेंड कर दिया गया था। साथ ही डॉक्टर ऑन कॉल ऑर्थोपैडिक विभाग के शिक्षक को चार्जशीट दी गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed