फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Yogi Adityanath announce to give doubled donations for Kailash Mansarover and Indus pilgrims

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सिन्धु दर्शन यात्रियों की अनुदान राशि की दोगुनी

Thu, 07 Mar 2019 09:37 PM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: राजेश सैनी Updated Thu, 07 Mar 2019 09:37 PM IST
विज्ञापन
Yogi Adityanath announce to give doubled donations for Kailash Mansarover and Indus pilgrims
cm yogi - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सिन्धु दर्शन के यात्रियों की अनुदान राशि दोगुगी कर दी है। उन्होंने यह घोषणा गुरुवार को लोकभवन में आयोजित कैलाश मानसरोवर यात्रा और सिन्धु दर्शन के यात्रियों को अनुदान वितरण कार्यक्रम के दौरान की। सिन्धु दर्शन के यात्रियों को अब उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से 20 हजार रुपए अनुदान में मिलेंगे। बता दें अभी तक यह राशि 10 हजार रुपए थी। 

विज्ञापन


इस मौके पर उन्होंने कैलाश मानसरोवर यात्रियों को 1-1 लाख रुपए और सिन्धु दर्शन यात्रियों को 10-10 हजार रुपए का प्रतीकात्मक चेक सौंपा। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि कैलाश मानसरोवर यात्रा को लेकर उन्होंने नेपाल में भारतीय राजदूत से बातचीत की है, जिससे अगली यात्रा बेहद ही सुगम होगी। कैलाश मानसरोवर यात्रा को ज्यादा सुगम और व्यवस्थित बनाने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार गाजियाबाद में कैलाश मानसरोवर भवन बना रही है, जो इसी साल तैयार हो जाएगा। 
विज्ञापन


इसके साथ ही चारोधाम यात्रा को सुगम बनाने के लिए श्री बद्रीनाथ धाम में अतिथि गृह बनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा हमारी सरकार ने आस्था का सम्मान किया है। जबकि पिछली सरकारों ने आस्था को रोकने का काम किया था। पिछली सरकारों ने पुलिस थानों में होने वाले श्रीकृष्ण जन्माष्टमी समारोह पर भी रोक लगा दी। वहीं सावन महीने में कांवड़ यात्रियों को रोक दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

अयोध्या का नाम सुनकर पिछली सरकार को लगता था हाई वोल्टेज का करंट : मुख्यमंत्री योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या का नाम सुनकर पिछली सरकार को हाई वोल्टेज करंट लगता था, मथुरा और काशी का तो वे नाम नहीं लेना चाहते थे। लेकिन केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश में हमारी सरकारों ने आस्था का पूरा मान सम्मान किया। हर तबकों को सभी योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। हम आस्था का पूरा सम्मान करेंगे। 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रयागराज के पवित्र संगम में स्नान करने वाले नरेंद्र मोदी आजाद भारत के पहले प्रधानमंत्री हैं। यह पहला मौका है जब श्रद्धालुओं को अक्षयवट का दर्शन हुआ है। मुख्यमंत्री ने कहा कि 24 फरवरी को प्रधानमंत्री मोदी ने पवित्र संगम में स्नान कर सफाई कमर्चारियों के चरण पखारे और 28 फरवरी को पाकिस्तान में घुसकर आतंक का सफाया भी किया।

ये मोदी हैं जो आस्था का पूरा मान सम्मान करते हैं और दुश्मनों के घर में तांडव भी करते हैं। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कैलाश मानसरोवर और सिन्धु दर्शन यात्रा करने वाले 20 लोगों को प्रतीकात्मक रूप से 1-1 लाख रुपए का चेक भेंट किए। 

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या, धर्मार्थ कार्य एवं संस्कृति मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी, अल्पसंख्यक मामलों के राज्यमंत्री मोहसिन रजा, धर्मार्थ कार्य, सूचना एवं पर्यटन विभाग के अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी, कैलाश मानसरोवर सेवा समिति दिल्ली के अध्यक्ष उदय कोशिक, उत्तर प्रदेश के प्रधान केके सिंह आदि मौजूद थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed