{"_id":"5917fe2e4f1c1b4146850cd9","slug":"yogi-adityanath-addresses-people-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहस होनी चाहिए कौन राष्ट्रवादी है कौन सांप्रदायिक: सीएम योगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहस होनी चाहिए कौन राष्ट्रवादी है कौन सांप्रदायिक: सीएम योगी
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sun, 14 May 2017 08:13 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ के केजीएमयू के साइंटिफिक कन्वेंशन सेंटर में विश्व हिंदू परिषद की ओर से आयोजित महाराज सुहेलदेव हिंदू विजयोत्सव कार्यक्रम में कहा कि अगर देश का सच्चा इतिहास लोगों के सामने आ गया तो जिन लोगों का जनता सम्मान करती है। उनका अपमान करेगी क्योंकि इस देश के इतिहास को राजनीतिक लाभ के लिए तोड़ा-मरोड़ा गया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जो राष्ट्र के बारे में सोचते हैं, काम करते हैं उन्हें सांप्रदायिक कहा जाता है और जो बहुसंख्यकों को गाली देने वाले खुद को मानवतावादी बताते हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि हम अपने पाठ्यक्रम में महापुरूषों की जीवनी को शामिल करेंगे, जिससे कि बच्चे अपने इतिहास के बारे में जानें। उन्होंने कहा कि ये काम आजादी के बाद से ही शुरू हो गया था। हमारे देश के स्वतंत्रता आंदोलन को विद्रोह कहा गया।
विज्ञापन
उन्होंने आरएसएस की तारीफ की और कहा कि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ निस्वार्थ देश की सेवा कर रहा है। कुछ लोग इसे सांप्रदायिक बताते हैं।