UP News: यूट्यूबर ने फैलाया भ्रम... टूट गई योग शिक्षिका की शादी, लखनऊ में केस दर्ज; पुलिस जांच में जुटी
यूट्यूबर पर वीडियो बनाकर भ्रम फैलाने से योग शिक्षिका की शादी टूटने का आरोप है। वीडियो में कहा गया कि योग शिक्षिका कई सनातन विरोधी विदेशी संगठनों के साथ जुड़ी है। तहरीर के आधार पर लखनऊ में केस दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी लखनऊ के आशियाना निवासी एक निजी संस्थान के संचालक ने थाने में यूट्यूबर तथाकथित स्वामी निग्राहाचार्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। आरोपी पर संस्थान की हरिद्वार शाखा में कार्यरत योग शिक्षिका के खिलाफ वीडियो के जरिये भ्रामक बातें फैलाने का आरोप है। इस कारण योग शिक्षिका की शादी टूट गई।
संचालक के मुताबिक वह अपने यूट्यूब चैनल पर धर्म, अध्यात्म व सामाजिक गतिविधियों पर विभिन्न प्रकार के अनुभवी लोगों से चर्चा करते हैं। आरोप है कि कुछ दिन पहले स्वामी निग्रहाचार्य ने अपने चैनल पर एक वीडियो डाला। वीडियो में स्वामी उनकी संस्था में कार्यरत योग शिक्षिका पर अपमानजनक टिप्पणी कर रहे थे। उन्होंने वीडियो में कहा कि योग शिक्षिका कई सनातन विरोधी विदेशी संगठनों के साथ जुड़ी है।
पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी
स्वामी के वीडियो डालने पर लोग सोशल मीडिया पर योग शिक्षिका पर अभद्र और आपत्तिजनक टिप्पणी कर रहे हैं। आरोपी यूट्यूबर उनकी शिक्षिका के खिलाफ 55 हजार रुपये की वसूली की भी अफवाह फैला रहा है। संस्थान के संचालक ने आशियाना पुलिस से शिकायत की है। इंस्पेक्टर छत्रपाल सिंह के मुताबिक मामले की तफ्तीश चल रही है।