फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   yoga poses should be shown on posters and banners, says cm yogi

बैनर और पोस्टरों पर भी दिखने चाहिए योग के आसन: योगी आदित्यनाथ

Wed, 14 Jun 2017 03:53 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ Updated Wed, 14 Jun 2017 03:53 PM IST
विज्ञापन
 yoga poses should be shown on posters and banners, says cm yogi
सीएम योगी आदित्यनाथ
योग दिवस के लिए तैयार बैनर और पोस्टरों पर योग के तमाम आसनों की झलक होनी चाहिए ताकि योग कार्यक्रम में हिस्सेदारी करने वाले प्रतिभागियों को योग करने में किसी प्रकार की कोई परेशानी न हो। साथ ही पीएम मोदी के आने से पहले तमाम व्यवस्थाएं दुरुस्त हो जानी चाहिए।
विज्ञापन


यह निर्देश सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को मंडलायुक्त अनिल गर्ग व जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा को दिए। सीएम ने योग कार्यक्रम की तमाम तैयारियों को जानने के लिए मंगलवार देर रात कमिश्नर और डीएम के साथ एलडीए अफसरों को तलब किया था।
विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने डीएम व मंडलायुक्त को पीएम मोदी की प्रस्तावित लखनऊ यात्रा से पहले ही शहर के सभी प्रमुख सड़क रूट व अन्य स्थानों पर एलईडी युक्त रोड लाइट लगवाने का कार्य नगर निगम स्तर से पूरा कराने के भी निर्देश दिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 

कराया जाएगा फुलड्रेस पूर्वाभ्यास

 yoga poses should be shown on posters and banners, says cm yogi
डेमो

जिलाधिकारी ने तैयारियों को अंतिम स्वरूप दिए जाने की जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम स्थल पर प्रतिभागियों के लिए जोन वार चिह्नित स्थानों पर ही बैठ कर योग कराने की व्यवस्था की गई है। साथ ही पूरे कार्यक्रम स्थल पर आसानी से दिखाई देने वाली एलईडी स्क्रीन का डिस्प्ले भी कराया जा रहा है।

फुलप्रूफ व्यवस्था के लिए मुख्य कार्यक्रम स्थल पर प्रतिभागियों की संख्या को सीमित करते हुए अन्य प्रतिभागियों के लिए शहर में अलग-अलग स्थानों पर चिह्नित 11 प्रमुख पार्कोँ पर फुलप्रूफ व्यवस्था कराई जा रही है।

मंडलायुक्त ने सीएम को बताया कि आगामी 19 जून को रमाबाई रैली स्थल पर पीएम योगी के साथ योग दिवस कार्यक्रम में प्रतिभागिता करने वाले सभी प्रतिभागियों का फुलड्रेस पूर्वाभ्यास भी आयोजित कराया जाएगा ताकि मुख्य कार्यक्रम के दौरान किसी भी तरह की खामी न होने पाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed