{"_id":"5b22ca414f1c1ba86e8b8121","slug":"yoga-day-to-be-celebrated-in-rajbhawan-in-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजभवन में होगा योग दिवस का मुख्य आयोजन, टी शर्ट पर होगा कुंभ का लोगो ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजभवन में होगा योग दिवस का मुख्य आयोजन, टी शर्ट पर होगा कुंभ का लोगो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 15 Jun 2018 01:34 AM IST
विज्ञापन
योग दिवस (फाइल फोटो)
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी में राजभवन में सुबह 6 से 8 बजे तक योगाभ्यास किया जाएगा। इसमें केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह, राज्यपाल राम नाईक व सीएम योगी आदित्यनाथ शामिल होंगे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को योग दिवस की तैयारियों की समीक्षा करते हुए समाज के सभी वर्गों विशेषकर युवाओं को इस कार्यक्रम से जोड़ने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
कहा कि योग के प्रति प्रदेशवासियों में जागरूकता एवं स्वास्थ्य की दृष्टि से होने वाले लाभों का व्यापक प्रचार- प्रसार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि योग दिवस की टी.शर्ट में कुम्भ का लोगो भी प्रदर्शित किया जाए।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने कहा कि योग दिवस के पहले सम्पूर्ण नगर में स्वच्छता के लिए अभियान चलाया जाए। उन्होंने कहा कि योग प्रशिक्षकों के सहयोग से अधिक से अधिक कुशलता के साथ योग करने का प्रशिक्षण दिलाया जाए।