फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Yazdan Builder and four others face fraud in the name of flats

Lucknow News: यजदान बिल्डर समेत चार पर फ्लैटों के नाम पर धोखाधड़ी का केस

Tue, 16 Dec 2025 02:22 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Dec 2025 02:22 AM IST
विज्ञापन
Yazdan Builder and four others face fraud in the name of flats
लखनऊ। हुसैनगंज पुलिस ने यजदान बिल्डर व तीन साथियों के खिलाफ धोखाधड़ी की एफआईआर दर्ज की है। इन पर दो लोगों से फ्लैटों के नाम पर ठगी करने का आरोप है। पुलिस ने एडीसीपी मध्य जितेंद्र दुबे के आदेश पर कार्रवाई की है।
विज्ञापन

बांदा के तिंदवारी बेंदा के रामकरण सिंह बच्चन के मुताबिक वर्ष 2017 में फ्लैट खरीदने के सिलसिले में उनका व साथी राजभवन उपाध्याय का हुसैनगंज के सर्वपल्ली विंडसर निवासी यजदान इंफ्रास्ट्रक्चर के मालिक फहद याजदानी से संपर्क हुआ। फहद ने पुराना किला रोड पर बन रहे अलाया अपार्टमेंट प्रोजेक्ट के बारे में बताया। कंपनी के शराफत अली, अब्दुल कादीर खान और फरहत हसन इसका निर्माण करवा रहे थे। आरोपियों ने एलडीए से मंजूरी मिलने की बात कहते हुए नक्शा और एनओसी दिखाई। इस पर विश्वास करते हुए रामकरण ने फ्लैट संख्या 602 और राजभवन ने 302 खरीदा।
विज्ञापन

पीड़ित ने बताया कि कुछ वर्ष बाद उन्हें जानकारी हुई कि एलडीए ने 15 मार्च 2023 को अपार्टमेंट ध्वस्त करने का आदेश दिया है। छानबीन में पता चला कि बिल्डर ने उन्हें फर्जी नक्शा और एनओसी दिखाई थी। 23 दिसंबर 2024 को एलडीए ने अपार्टमेंट ध्वस्त करने का आदेश दे दिया। पीड़ित ने एडीसीपी से शिकायत की। थाना प्रभारी शिवमंगल सिंह ने बताया कि जांच में मामला सही पाए जाने पर केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ढह गया था अपार्टमेंट, तीन की गई थी जान

हजरतगंज स्थित अलाया अपार्टमेंट जनवरी 2023 में भरभराकर ढह गया था। हादसे में तीन लोगों की मलबे में दबकर मौत हो गई थी। 16 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। पुलिस ने पूर्व मंत्री और मेरठ के किठौर सीट से विधायक शाहिद मंजूर के बेटे नवाजिश को गिरफ्तार किया था।

यजदान बिल्डर के खिलाफ प्रमुख मामले

- कैसरबाग की शाहीन जहां से यजदान बिल्डर ने फ्लैट के नाम पर 70 लाख रुपये ठगे। उन्हें गोमतीनगर विस्तार के प्रोजेक्ट में फ्लैट दिलाने का झांसा दिया गया। पीड़िता ने हजरतगंज थाने में केस दर्ज कराया था।

- बिल्डर व उसके घरवालों पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर रविकांत शुक्ला से भी अपार्टमेंट के नाम पर 71 लाख रुपये ठगने का आरोप है। क्रिकेटर ने सात के खिलाफ हजरतगंज थाने में एफआईआर कराई थी।

- वजीरगंज पुलिस ने यजदान बिल्डर पर अलाया अपार्टमेंट में फ्लैट दिलाने के नाम पर एनआरआई मो. शाकिर हुसैन सिद्दीकी से 1.60 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज की थी।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed