फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Yazdaan Apartment will be demolished, LDA starts process.

Lucknow : यजदान अपार्टमेंट पर चला हथौड़ा, एक माह में जमींदोज हो जाएगा, मुंबई के एक्सपर्ट को दिया ठेका

Mon, 14 Nov 2022 07:57 PM IST
ishwar ashish माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 14 Nov 2022 07:57 PM IST
सार

लालबाग के ओल्ड भोपाल हाउस निवासी शायम यजदानी बिल्डर के छह तल के यजदान अपार्टमेंट में कुल 48 फ्लैट है। इसमें से 36 फ्लैट बिक चुके, और रजिस्ट्री हो चुकी है। यजदान अपार्टमेंट को जमीदोज करने की कार्रवाई से 36 खरीदारों को अनुमानित 20 करोड़ रुपये डूब गये हैं। 

विज्ञापन
Yazdaan Apartment will be demolished, LDA starts process.
लखनऊ में यजदान अपार्टमेंट पर चला हथौड़ा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखनऊ में प्राग नरायन रोड हजरतगंज में 2800 वर्गमीटर क्षेत्रफल में नजूल की जमीन पर बने यजदान अपार्टमेंट पर लगभग आठ महीने बाद सोमवार को हथौड़ा चला। एलडीए ने मुंबई की एक्सपर्ट कंपनी को इसे ध्वस्त करने का ठेका दिया है। लालबाग के ओल्ड भोपाल हाउस निवासी शायम यजदानी बिल्डर के छह तल के इस अपार्टमेंट में 48 फ्लैट हैं। इनमें से 36 बिक चुके हैं और रजिस्ट्री भी हो चुकी है। अपार्टमेंट को जमींदोज किए जाने से इनके करीब 20 करोड़ रुपये डूब गए हैं।

विज्ञापन


सोमवार सुबह 10:45 बजे कंपनी के 50 कामगारों ने जोन छह के जोनल प्राधिकारी (प्रवर्तन) राम शंकर के नेतृत्व में छठे तल से छेनी-हथौड़े से अपार्टमेंट तोड़ना शुरू किया। अपार्टमेंट के मालिक के परिवारीजन व फ्लैट खरीदारों ने इसका विरोध किया, लेकिन पुलिस ने सबको खदेड़ दिया। अपर सचिव ज्ञानेंद्र वर्मा ने कार्रवाई का मौका मुआयना किया।
विज्ञापन


46 लाख का ध्वस्तीकरण ठेका
एलडीए ने यजदान अपार्टमेंट तोड़ने के लिए टेंडर से चुनी गई कंपनी को एक माह की मोहलत दी है। इसके कामगार छेनी-हथौड़े से छठा व पांचवां तल तोड़ने के बाद फिर नीचे से पिलर काटकर पूूरे अपार्टमेंट को गिरा देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनकी छत्रछाया में बना अपार्टमेंट
एलडीए के कई अभियंताओं की छत्रछाया में यजदान अपार्टमेंट खड़ा हुआ। इसमें कई सचिव एवं उपाध्यक्ष तक की सरपरस्ती रही है। इसकी आधारशिला पड़ने से लेकर छह तल तक बन जाने के दौरान पूर्व विहित अधिकारी जहूीरुद्दीन एवं कमलजीत सिंह, सहायक अभियंता इस्माइल, जेई रवींद्र श्रीवास्तव, जहूर आलम, एनएस साख्या, संजय जिंदल, जितेंद्र कुमार दुबे, सुशील वर्मा तैनात रहे। इनमें जेई रवींद्र श्रीवास्तव एवं जितेंद्र कुमार दुबे लेवाना सुइट्स अग्निकांड में निलंबित हो चुके हैं।


ये भी पढ़ें - मैनपुरी उपचुनाव: प्रोफेसर रामगोपाल यादव बोले- शिवपाल सिंह हमारे साथ, डिंपल दर्ज करेंगी बड़ी जीत


ये भी पढ़ें - रायबरेली की घटना पर मायावती बोलीं- यूपी में दलितों पर अत्याचार की घटनाएं आम, सरकार सख्त कदम उठाए


खरीदारों का दर्द
हमारे नुकसान की कैसे होगी भरपाई
यजदान अपार्टमेंट के चौथे तल पर अमीनाबाद के कारोबारी जुबैर ने 44 लाख रुपये का फ्लैट खरीदा था। बताया कि वह इसकी रजिस्ट्री भी करवा चुके हैं। एलडीए ने खरीदारों का पक्ष दरकिनार करके अपार्टमेंट गिराने की कार्रवाई शुरू कर दी है। ऐसे में जुबैर का सवाल था कि उनके 50 लाख रुपये की भरपाई कैसे होगी?

बिल्डर से कीमत वसूल सकता था एलडीए
कैंट निवासी सुनीता गुप्ता भी अपार्टमेंट के दूसरे तल पर लगभग 50 लाख रुपये का फ्लैट खरीदकर रजिस्ट्री करवा चुकी हैं। उनकी बेटी ने कहा कि एलडीए अपार्टमेंट को गिराने के बजाय बिल्डर से जमीन कीमत वसूल कर खरीदारों को राहत दे सकता था। कार्रवाई से सबसे ज्यादा नुकसान तो खरीदारों को ही हुुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed