{"_id":"6371d8e50fbd256d45376ff1","slug":"bypoll-in-mainpuri-ramgopal-yadav-says-shivpal-singh-yadav-is-with-us","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैनपुरी उपचुनाव: प्रोफेसर रामगोपाल यादव बोले- शिवपाल सिंह हमारे साथ, डिंपल दर्ज करेंगी बड़ी जीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैनपुरी उपचुनाव: प्रोफेसर रामगोपाल यादव बोले- शिवपाल सिंह हमारे साथ, डिंपल दर्ज करेंगी बड़ी जीत
Mon, 14 Nov 2022 12:04 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 14 Nov 2022 12:04 PM IST
सार
सपा महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने कहा कि मैनपुरी के लोगों की मांग थी कि डिंपल यादव यहां से चुनाव लड़ें। शिवपाल सिंह हमारे साथ हैं। पूरा परिवार एक साथ है।
विज्ञापन
सपा महासचिव रामगोपाल यादव।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
समाजवादी पार्टी के नेता प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने मैनपुरी उपचुनाव पर कहा कि हमारा पूरा परिवार एक साथ है। डिंपल यादव की उम्मीदवारी की जानकारी शिवपाल यादव को थी और वो हमारे साथ हैं। उन्होंने दावा किया कि डिंपल भारी बहुमत से जीत दर्ज करेंगी। शिवपाल हमारे साथ ही रहेंगे। इसमें किसी तरह का कोई संशय नहीं है।
विज्ञापन
प्रोफेसर रामगोपाल सोमवार सुबह अपने इटावा आवास पर पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रहे थे। सपा महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने कहा कि मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव पूरी तरह से समाजवादियों के पक्ष में है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - रायबरेली की घटना पर मायावती बोलीं- यूपी में दलितों पर अत्याचार की घटनाएं आम, सरकार सख्त कदम उठाए
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - आयुष कॉलेजों के दाखिले में हेराफेरी: कॉलेजों के प्रबंधकों से शुरू हुई पूछताछ, शिकंजा कसना शुरू
मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र का डिंपल यादव नेतृत्व करें यह इस इलाके के लोगों की मांग थी। लोगों का कहना था कि नेताजी के प्रतिनिधि के रूप में डिंपल यादव को यहां से मैदान में उतारा जाए। जनता की मांग को देखते हुए उम्मीदवार तय किया गया है। विपक्षी पार्टियों से मुकाबले के सवाल पर उन्होंने कहा कि मैनपुरी में किसी से कोई मुकाबला नहीं है। बंपर वोट से विजय मिलेगी।