{"_id":"6371cf715056ff6b6a3cd4c8","slug":"mayawati-tweets-on-attack-on-dalit-family-in-raebareli","type":"story","status":"publish","title_hn":"रायबरेली की घटना पर मायावती बोलीं- यूपी में दलितों पर अत्याचार की घटनाएं आम, सरकार सख्त कदम उठाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायबरेली की घटना पर मायावती बोलीं- यूपी में दलितों पर अत्याचार की घटनाएं आम, सरकार सख्त कदम उठाए
Mon, 14 Nov 2022 11:01 AM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 14 Nov 2022 11:01 AM IST
सार
बसपा सुप्रीमो मायावती ने सोमवार को ट्वीट कर दलितों पर हमले की घटना की निंदा करते हुए सरकार से सख्त कदम उठाने की अपील की है।
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बसपा प्रमुख मायावती ने रायबरेली में दलित समाज के लोगों से हुई मारपीट पर ट्वीट कर सरकार से सख्त कदम उठाने की अपील की है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि प्रदेश में इस तरह की घटनाएं आम हो गई हैं और लगातार हो रही हैं।
उन्होंने ट्वीट कर कहा कि यूपी के रायबरेली में दबंगों ने कई दलितों को मार-मार कर अधमरा कर दिया। इसी प्रकार प्रदेश में आए दिन दलितों पर अत्याचार व हत्या की घटनाएं आम हो गई हैं। यह बेहद दुखद शर्मनाक और निंदनीय हैं। सरकार इनके मामले में पूरी तत्परता व गंभीरता दिखाए तथा सख्त कदम उठाए।
विज्ञापन
यूपी के रायबरेली में दबंगों ने कई दलितों को मार-मार कर अधमरा कर दिया। इसी प्रकार प्रदेश में आएदिन दलित अत्याचार व हत्या आदि की घटनाएं आम हो गई हैं, जो अति-दुःखद, शर्मनाक व निन्दनीय। सरकार इनके मामले में पूरी तत्परता व गंभीरता दिखाए तथा सख्त कदम उठाए, बीएसपी की यह माँग।
विज्ञापन विज्ञापन— Mayawati (@Mayawati) November 14, 2022
रायबरेली के डीह के पूरे शिव गुलाम गांव में शनिवार की शाम दबंगों ने एक घर में धावा बोल दिया और जमकर मारपीट की। पढ़ें पूरी खबर: मामूली बात पर दबंगों ने घर में घुसकर परिजनों को जमकर पीटा, दो महिलाएं घायल, फायरिंग