{"_id":"5bbf3dfbbdec2250264ea525","slug":"yashwant-sinha-in-samajwadi-party-office","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश में इमरजेंसी जैसे हालात, गठबंधन हुआ तो मिलेगी 1977 जैसी जीत: यशवंत सिन्हा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देश में इमरजेंसी जैसे हालात, गठबंधन हुआ तो मिलेगी 1977 जैसी जीत: यशवंत सिन्हा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 11 Oct 2018 05:41 PM IST
विज्ञापन
भाजपा नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा ने कहा कि देश में इस समय इमरजेंसी जैसे हालात हैं। सरकार की चमचागिरी न करने वालों के खिलाफ छापा मारा जा रहा है। अगर गठबंधन बना तो 1977 वाली जीत फिर दोहराई जा सकती है।
विज्ञापन
लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती पर लखनऊ में समाजवादी पार्टी के दफ्तर पहुंचे यशवंत सिन्हा ने अखिलेश यादव की तारीफ की और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आज देश की कैबिनेट की हालत ऐसी है कि गृहमंत्री को पता नहीं कि जम्मू-कश्मीर में राष्ट्रपति शासन लग रहा है। रक्षामंत्री को नहीं पता कि रफाल सौदे में नई कंपनी का प्रवेश हो रहा है। वित्तमंत्री को पता नहीं कि नोटबंदी होने वाली है। विदेश मंत्री पीएम के साथ दौरे पर जाने की जगह बैठकर ट्वीट करती हैं। उन्हें ट्विटर मंत्री कहा जाता है। सबकुछ सिर्फ एक व्यक्ति के हाथ में है।
विज्ञापन
उन्होंने पीएम मोदी पर गरीबी की बात कहकर चुनाव में वोट मांगने की भी निंदा की। कहा कि गरीब तो लाल बहादुर शास्त्री भी थे लेकिन उन्होंने कभी इसे नहीं कहा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि आज मोदी जी बचपन में चाय बेचने की बात करते हैं पर वो स्टेशन तो तब बना ही नहीं था। सिन्हा ने कहा कि अगर देश भर में गठबंधन होता है तो 1977 के चुनाव परिणाम दोहराए जा सकते हैं। तब इंदिरा गांधी की बुरी तरह हार हुई थी।