फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Yashwant Saini becomes the chief of backward commission.

यूपी: पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष बनें जसवंत सैनी, हीरा ठाकुर व प्रभुनाथ उपाध्यक्ष, 25 सदस्य भी नामित

Thu, 17 Jun 2021 03:36 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 17 Jun 2021 03:36 PM IST
सार

यूपी सरकार ने गुरुवार को पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व सदस्य नामित कर दिए हैं।

विज्ञापन
Yashwant Saini becomes the chief of backward commission.
- फोटो : amar uja

विस्तार

उत्तर प्रदेश में अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति आयोग के बाद राज्य सरकार ने पिछड़ा वर्ग आयोग में भी अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व सदस्य नामित कर दिए हैं।

विज्ञापन


सहारनपुर के जसवंत सैनी को पिछड़ा वर्ग आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। हीरा ठाकुर और प्रभुनाथ चौहान को उपाध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा आयोग में 25 सदस्य भी नामित किया गए हैं।
विज्ञापन


इसके पहले, बुधवार को आगरा के डॉ. रामबाबू हरित को उप्र. अनुसूचित जाति व जनजाति आयोग में अध्यक्ष नामित किया गया। वहीं, शाहजहांपुर के मिथिलेश कुमार व सोनभद्र के राम नरेश पासवान को आयोग में उपाध्यक्ष और 15 अन्य को सदस्य नामित किया गया। समाज कल्याण विभाग की ओर से इसकी अधिसूचना जारी कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीते सप्ताह दिल्ली में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की भाजपा के शीर्ष नेतृत्व से भेंट के बाद प्रदेश के आयोगों, निगमों व परिषदों में पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं को नामित करने की यह प्रक्रिया शुरू हुई है।

सूत्रों का कहना है कि योगी की दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह व पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात के दौरान इन खाली पदों का मामला भी उठा था। मुख्यमंत्री के दिल्ली से लौटने के बाद अब यह माना जा रहा है कि जल्द अन्य सरकारी संस्थाओं में भी भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं का समायोजन किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed