फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Yash's mother's condition worsens, she is hospitalized.

Lucknow News: यश की मां की हालत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

Thu, 18 Sep 2025 02:31 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Sep 2025 02:31 AM IST
विज्ञापन
Yash's mother's condition worsens, she is hospitalized.
यश की मां को अस्पताल लेकर जाते परिजन और घर में जुटी महिलाएं।
मोहनलालगंज। ऑनलाइन गेम में 14 लाख रुपये हारने के बाद जान देने वाले इकलाैते बेटे यश (13) की मां विमला को गहरा सदमा लगा है। बुधवार दोपहर उनकी तबीयत बिगड़ गई। वह किसी को भी पहचान नहीं पा रही हैं। उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यश के पिता सुरेश ने बताया कि पत्नी को बोलने में भी कठिनाई हो रही है।
विज्ञापन

उधर, एसीपी मोहनलालगंज रजनीश वर्मा ने ग्रामीणों और ग्राम प्रधान से पूरे मामले की जानकारी ली। परिवार के लोगों और दोस्तों से बातचीत की। एसीपी ने बताया कि कई बिंदुओं पर छानबीन की जा रही है। घटना की कड़ियां जोड़ी जा रही हैं। इंस्पेक्टर दिलेश कुमार सिंह के मुताबिक, यश के मोबाइल फोन को फोरेंसिक लैब भेजा जा रहा है।
विज्ञापन


आत्महत्या के तीन दिन पहले ही हुआ था कोचिंग में दाखिला
पिता सुरेश ने बताया कि यश की आत्महत्या के तीन दिन पहले ही कोचिंग में उसका दाखिला कराया था। कोचिंग के टीचर आयुष यादव ने बताया कि यश साइकिल से छोटी बहन गुनगुन के साथ कोचिंग पढ़ने आता था। वह बहुत कम बोलता था, लेकिन उसको सबकुछ जानने की जिज्ञासा थी। घटना वाले दिन यश बहन के साथ कोचिंग आया था। कोचिंग में वह रो रहा था। पूछने पर बताया कि वह ऑनलाइन गेम खेलता है। लाखों रुपये हार गया है। इसके बाद उसे शांत कराया और समझाया। पढ़ाई खत्म होने के बाद सोमवार की शाम लगभग पांच बजे यश के पिता सुरेश कोचिंग उसे लेने आए। बेटे और बेटी को साथ लेकर चले गए। इससे पहले सुरेश कभी बेटे को लेने नहीं आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैंक मैनेजर से पुलिस ने की पूछताछ

एसीपी ने बताया कि यूनियन बैंक बिजनौर शाखा के प्रबंधक से पूछताछ की गई है। बैंक प्रबंधक ने बृहस्पतिवार को खाते से जुड़ा ब्योरा देने की बात कही है। ब्योरा मिलने के बाद पुलिस यह पता लगाएगी कि यश ने किन-किन खातों में रकम ट्रांसफर की। पुलिस यश के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल भी निकाल रही है, जिसके आधार पर यह पता लगाया जाएगा कि आखिर वह किन लोगों से बात करता था।

यश की मां को अस्पताल लेकर जाते परिजन और घर में जुटी महिलाएं।

यश की मां को अस्पताल लेकर जाते परिजन और घर में जुटी महिलाएं।

यश की मां को अस्पताल लेकर जाते परिजन और घर में जुटी महिलाएं।

यश की मां को अस्पताल लेकर जाते परिजन और घर में जुटी महिलाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed