फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Yash Bharati winners are Brand ambassador of UP says Akhilesh Yadav.

'यश भारती पाने वाले यूपी के ब्रांड एंबेसडर'

Tue, 10 Feb 2015 01:28 AM IST
शोभित श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
शोभित श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 10 Feb 2015 01:28 AM IST
विज्ञापन
Yash Bharati winners are Brand ambassador of UP says Akhilesh Yadav.

प्रदेश सरकार ने सोमवार को भजन सम्राट अनूप जलोटा, संगीतकार रवींद्र जैन, सूफी गायक कैलाश खेर व शास्त्रीय संगीत गायक शुभा मुद्गल, फिल्म अभिनेता जिम्मी शेरगिल, नवाजुद्दीन सिद्दीकी, माइक्रो पेंटिंग के जाने-माने कलाकार राजकुमार वर्मा सहित विभिन्न क्षेत्रों की 56 हस्तियों को प्रदेश के सर्वोच्च सम्मान यश भारती से नवाजा।

विज्ञापन


इस मौके पर सीमा तिवारी को महारानी अहिल्याबाई होल्कर सम्मान और रेशम फातिमा को रानी लक्ष्मी बाई वीरता पुरस्कार प्रदान किया गया।

लोहिया पार्क में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि यश भारती सम्मान पाने वाली सभी विभूतियां उत्तर प्रदेश की ब्रांड एंबेसडर हैं। इन्होंने अपने-अपने क्षेत्र में प्रदेश व देश का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश ने सभी क्षेत्रों में महान विभूतियां दी हैं। इसके साथ ही बड़े प्रदेश की अपनी चुनौतियां भी हैं। प्रदेश में नौजवानों की काफी तादाद है। इन्हें रोजगार देना एक बड़ी चुनौती है, लेकिन सपा सरकार ने कम समय में ही जनता के लिए काफी काम किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

नेताजी घर-घर जाकर देते थे ये सम्मान

Yash Bharati winners are Brand ambassador of UP says Akhilesh Yadav.

यश भारती सम्मान नेताजी (मुलायम सिंह) ने शुरू किया था। यदि कोई हस्ती कार्यक्रम में नहीं पहुंच पाई तो नेताजी उनके घर जाकर यह सम्मान देते थे।

हरिवंश राय बच्चन, अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन, शबाना आजमी, उस्ताद बिस्मिल्लाह खां सहित विभिन्न हस्तियों को सम्मानित किया गया है। यश भारती में जहां एक ओर जानी-मानी विभूतियों को सम्मान दिया गया तो वहीं लोक कलाकारों, खिलाड़ियों व स्थानीय कलाकारों को भी सम्मानित किया गया।

इससे पहले सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि यश भारती सम्मान से समाज में जागृति आएगी। युवा भी इससे प्रेरणा लेते हैं।

इस मौके पर सिंचाई मंत्री शिवपाल सिंह यादव, स्वास्थ्य मंत्री अहमद हसन, राजनैतिक पेंशन मंत्री राजेंद्र चौधरी, ओम प्रकाश सिंह सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

वर्ष 2014-15 के लिए इन्हें मिला यश भारती

Yash Bharati winners are Brand ambassador of UP says Akhilesh Yadav.

हमीदुल्लाह (साहित्य), प्रो. रीता गांगुली (शास्त्रीय संगीत), दर्शन सिंह यादव (समाजसेवा), प्रो. हकीम सैयद जलीलुर्रहमान (चिकित्सा), प्रो. भगीरथ प्रसाद त्रिपाठी वागीश शास्त्री (शिक्षा), प्रो. जयकृष्ण अग्रवाल (ललित कला), विनोद मेहता (पत्रकारिता), डॉ. उर्मिल कुमार थपलियाल (रंगमंच), रवींद्र जैन (संगीत), योगेश गौड़ (गीतकार), टीपी त्रिवेदी (विज्ञान), गिरधरलाल मिश्र उर्फ जगद्गुरु रामानंदाचार्य स्वामी भद्राचार्य (समाजसेवा), राजकुमार वर्मा (माइक्रो पेंटिंग), डॉ. ज्ञान चतुर्वेदी (साहित्य), बुद्धि प्रकाश (योग व प्राकृतिक चिकित्सा), विष्णु यादव (बिरहा गायन), डॉ. कुमकुम धर (कथक), विष्णु सक्सेना (साहित्य), शुभा मुद्गल (शास्त्रीय गायन), कृष्ण कन्हाई व गोविंद कन्हाई (चित्रकार), डॉ. सीएस यादव (चिकित्सा), राजकुमार (कुश्ती), आरपी सिंह (खेल), डॉ. राकेश यादव (चिकित्सा), इफ्तेखार नदीम खान (काष्ठकला), जिम्मी शेरगिल (अभिनय), कैलाश खेर (गायन), राहत अली खां साबरी (संगीत), नवाजुद्दीन सिद्दीकी (अभिनय), अवनीश कुमार यादव (खेल), अलका तोमर (कुश्ती), पूनम यादव (भारोत्तोलन), गीतांजलि शर्मा (नृत्य) और खुशबीर सिंह शाद(शायर)।

वर्ष 2013-14 के लिए यश भारती से सम्मानित विभूतियां
शायर बेकल उत्साही, शिक्षाविद् जगदीश गांधी, शास्त्रीय गायक राजन-साजन मिश्र, कमांडो ट्रेनर अभिषेक यादव, भजन सम्राट अनूप जलोटा, आल्हा गायक वंशगोपाल यादव, बिरहा गायक हीरालाल यादव, मुक्केबाज धर्मेंद्र सिंह, पहलवान भगत सिंह केसरी, लालबचन यादव व विजयपाल यादव, लेखक देवीप्रसाद पांडेय व प्रो. माता प्रसाद त्रिपाठी, सरोद वादक पं. विकास महाराज, सामाजिक कार्यकर्ता रमेश भइया, गीतकार समीर, जूडो मुनव्वर अंजार, गायिका रेखा भारद्वाज, ओलंपियन अशोक कुमार, शतरंज खिलाड़ी श्वेता प्रियदर्शी, परमवीर चक्र विजेता योगेंद्र सिंह यादव, रोइंग प्लेयर राजेश कुमार यादव।

समारोह में पौने दो घंटे देर से पहुंचे मुख्यमंत्री

Yash Bharati winners are Brand ambassador of UP says Akhilesh Yadav.

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव दोपहर 12.15 बजे समारोह में पहुंचे, जबकि कार्यक्रम 10.30 बजे से शुरू होना था। सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव 11.15 बजे पहुंचे।

काफी देर इंतजार करने के बाद करीब 12 बजे मुख्यमंत्री की अनुपस्थिति में मुलायम सिंह यादव से कार्यक्रम का शुभारंभ करवा दिया गया। उनके हाथों अवॉर्ड बंटवाने भी शुरू कर दिए गए। इसके बाद मुख्यमंत्री समारोह में पहुंचे और विभूतियों को सम्मानित किया।

मुलायम ने की प्रमुख सचिव अनीता सिंह की तारीफ
मुलायम ने अपने भाषण में प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री अनीता सिंह की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि यश भारती सम्मान समारोह अनीता सिंह की वजह से ही हो रहा है।

इस कार्यक्रम को करवाने में उन्होंने बड़ी मेहनत की है। सूची बनाने से लेकर कार्यक्रम स्थल का चयन व पंडाल लगवाने जैसे सभी महत्वपूर्ण काम उन्होंने ही किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed