फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   yard remodelling work completed, gkp intercity will run on track

आज से फिर दौड़ेगी गोरखपुर इंटरसिटी

Mon, 07 Oct 2013 10:48 AM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
टीम डिजिटल/लखनऊ Updated Mon, 07 Oct 2013 10:48 AM IST
विज्ञापन
yard remodelling work completed, gkp intercity will run on track

यार्ड रिमॉडलिंग और नॉन इंटरलॉकिंग के कारण 29 सितंबर से रद्द चल रही गोरखपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस का संचालन सोमवार से फिर शुरू हो जाएगा।

विज्ञापन


इसके साथ ही परिवर्तित मार्गों से चलने वाली ट्रेनों को भी उनके निर्धारित रेलखंड से चलाया जाएगा। वहीं, बीच रास्ते से निरस्त होने वाली ट्रेनें भी सोमवार से गोरखपुर तक जाएंगी।
विज्ञापन


पढ़ें- अगले आठ दिनों तक नहीं दौड़ेंगी ये ट्रेनें
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के जनसम्पर्क अधिकारी आलोक श्रीवास्तव ने यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि गोरखपुर में तीन नए प्लेटफॉर्म शुरू करने के लिए चल रहा काम पूरा हो गया है।


अब सोमवार से गोरखपुर-लखनऊ के बीच 12531/32 गोरखपुर-इंटरसिटी एक्सप्रेस फिर चलेगी, जबकि 15107/08 छपरा-मथुरा एक्सप्रेस, 19601 अजमेर-न्यू जलपाई गुड़ी एक्सप्रेस और 15279/80 सहरसा-आदर्शनगर दिल्ली एक्सप्रेस भी चलना शुरू हो जाएगी।  

अपने नियमित मार्ग से चलेंगी ट्रेनें

बीते 29 सितंबर से 12565/66 बिहार सम्पर्कक्रांति एक्सप्रेस, 12557 मुजफ्फरपुर-आनंद विहार टर्मिनल सप्तक्रांति एक्सप्रेस, 15707/08 आम्रपाली एक्सप्रेस, 15609/10 अवध आसाम एक्सप्रेस, 19269 पोरबंदर-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस और 12522 एर्नाकुलम-बरौनी एक्सप्रेस को बदले मार्ग से चलाया जा रहा था।

पढ़ें- चारबाग स्टेशन पर बनेंगे दो और प्लेटफार्म


यह ट्रेनें सात अक्तूबर से अपने पुराने नियमित मार्ग गोंडा व बस्ती होकर गोरखपुर तक जाएंगी। इसके अलावा लखनऊ, बस्ती और अन्य बीच के स्टेशनों पर रद्द होने वाली राप्ती गंगा एक्सप्रेस, गोरखधाम एक्सप्रेस, 19409 अहमदाबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस, अवध एक्सप्रेस, 15024 यशवंतपुर-गोरखपुर एक्सप्रेस और 15024 यशवंतपुर-गोरखपुर एक्सप्रेस को गोरखपुर तक चलाया जाएगा।

लखनऊ की और खबरों के लिए क्लिक करें-

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed