फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Yamuna International Airport Private Limited Build for Jewar Airport

जेवर एयरपोर्ट के लिए यमुना इंटरनेशनल एयरपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड का गठन

Sat, 25 Jan 2020 10:52 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 25 Jan 2020 10:52 AM IST
विज्ञापन
Yamuna International Airport Private Limited Build for Jewar Airport
JEWAR AIRPORT
प्रदेश सरकार ने जेवर एयरपोर्ट के लिए स्पेशल परपज व्हीकल के रूप में युमना इंटरनेशनल एयरयपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड का गठन किया है। एशिया के दूसरे सबसे बड़े इंटरनेशनल जेवर एयरपोर्ट को विकसित करने के लिए तेजी के साथ शुरू हुआ है। मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव शशिप्रकाश गोयल ने शुक्रवार सुबह ट्वीट कर जेवर एयरपोर्ट के लिए एसपीवी गठन की जानकारी साझा की।
विज्ञापन


युमना इंटरनेशनल एयरपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड में प्रदेश सरकार के दो और विकासकर्ता ज्यूरिख एयरपोर्ट इंटरनेशनल एजी के तीन प्रतिनिधि हैं। प्रदेश सरकार ने नागरिक उड्डयन विभाग के निदेशक सुरेंद्र सिंह और नायल के सीईओ अरुण वीर सिंह को प्रतिनिधि नियुक्त किया है। 
विज्ञापन


एसपीवी जेवर एयरपोर्ट के निर्माण की निगरानी करेगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर समयबद्ध काम करते हुए विभाग ने एसपीवी गठन के बाद पर्यावरण क्लीयरेंस प्राप्त करने की कार्रवाई शुरू की है। 28 जनवरी को केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय में जेवर एयरपोर्ट की पर्यावरण क्लीयरेंस को लेकर उच्च स्तरीय बैठक प्रस्तावित है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें निदेशक सुरेंद्र सिंह प्रदेश सरकार की ओर से शामिल होंगे। इसी बैठक में क्लीयरेंस मिलने की संभावना है। सरकार ने दो रन-वे के एयरपोर्ट को छह रन-वे में विस्तार की कार्रवाई भी शुरू की है।

प्रदेश सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि जेवर एयरपोर्ट चीन को पीछे छोड़ एशिया का दूसरा सबसे बड़ा एयरपोर्ट होगा। इससे यूपी की अर्थव्यवस्था को नई रफ्तार मिलने के साथ प्रदेश में रोजगार और व्यापार भी बढ़ेगा। 

इस एयरपोर्ट से नोएडाए ग्रेटर नोएडाए गाजियाबाद और यमुना एक्सप्रेसवे के करीब एक लाख करोड़ रुपए का निवेश आएगा। उल्लेखनीय है कि अभी चीन का शंघाई प्रांत का इंटरनेशनल एयरपोर्ट एशिया का दूसरा सबसे बड़ा एयरपोर्ट है। 

शंघाई इंटरनेशनल एयरपोर्ट लगभग 3988 हेक्टेयर में फैला है। जबकि दुनिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट सऊदी अरब में है। दामम के किंग फ हद इंटरनेशनल एयरपोर्ट 77,600 हेक्टेयर जमीन पर बना है। इसके बाद अमेरिका के डेंवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का नंबर आता है, जो 13,571 हेक्टेयर जमीन पर बना है। 

तीसरे नंबर पर अमेरिका का ही डलास इंटरनेशनल एयरपोर्ट है जो 6,963 हेक्टेयर जमीन पर फैला हुआ है। चौथे और पांचवें नंबर पर अमेरिका के ही ओरलैंडो इंटरनेशनल एयरपोर्ट और वाशिंगटन ड्यूलेस इंटरनेशनल एयरपोर्ट हैं जो क्रमश: 5,383 और 4,856 हेक्टेयर जमीन पर बने हुए हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed