फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   wrong paper distribute, exam suspend

लविवि: बीएससी की परीक्षा में बांटा गलत पेपर, परीक्षा निरस्त

Fri, 26 Aug 2022 01:51 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Aug 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
wrong paper distribute, exam suspend
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग की एक बार फिर बड़ी लापरवाही सामने आई है। बृहस्पतिवार को विवि और सहयुक्त कॉलेजों में बीएससी छठे सेमेस्टर की परीक्षा में गलत प्रश्नपत्र बांट दिया गया। जब छात्रों व शिक्षकों ने प्रश्नपत्र देखा तो उन्होंने इसकी जानकारी केंद्र निरीक्षकों को दी। केंद्र निरीक्षकों ने विवि प्रशासन को सूचना दी और निर्देश के बाद परीक्षा निरस्त कर दी गई।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सुबह की पाली में नौ बजे से बीएससी छठे सेमेस्टर में एलिमेंट्स ऑफ रिलेटिवस्टिक एंड क्लासिकल मैकेनिक्स पेपर-2 की परीक्षा थी। इसकी जगह पर शुक्रवार को होने वाले पेपर सॉलिड स्टेट फिजिक्स का पेपर-3 बांट दिया गया। जब छात्रों ने इसे देखा तो वे भौचक रह गए। उन्होंने परीक्षा कक्ष में ड्यूटी कर रहे शिक्षकों को इसकी जानकारी दी। शिक्षकों ने व कुछ कॉलेजों ने परीक्षा नियंत्रक व उनके विभाग में फोन पर इसकी जानकारी दी। वहीं कुछ केंद्रों पर शिक्षकों ने पेपर बांटने से पहले ही इस गलती को पकड़ लिया और विवि को फोन करके जानकारी दी। चूंकि तुरंत पेपर बदला जाना संभव नहीं था। इसे देखते हुए विवि प्रशासन ने उक्त पेपर की परीक्षा निरस्त करने का निर्णय लिया। इसके बाद जारी सूचना में कहा गया कि 25 अगस्त को बीएससी छठे सेमेस्टर भौतिक विज्ञान द्वितीय प्रश्न पत्र की परीक्षा अपरिहार्य कारणों से स्थगित करते हुए 31 अगस्त को निर्धारित समय पर पूर्व निर्धारित केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। जबकि 26 अगस्त को निर्धारित परीक्षा पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही होगी।
विज्ञापन

परीक्षा नियंत्रक खुद पहुंचे परीक्षा केंद्र
परीक्षा में गलत पेपर बांटने की जानकारी विभिन्न केंद्रों से आने व विद्यार्थियों की नाराजगी को देखते हुए खुद परीक्षा नियंत्रक विद्यानंद त्रिपाठी, विवि स्थित अटल ब्लॉक केंद्र पर पहुंचे। वहां उन्होंने विद्यार्थियों को इसमें हुई मानवीय भूल का हवाला दिया और दोबारा परीक्षा कराने का आश्वासन दिया जिसके बाद विद्यार्थी लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विवि से नहीं हुई क्रॉस चेकिंग
परीक्षा कार्य से जुड़े शिक्षकों का कहना है कि ऐसा लगता है कि विवि से किसी जिम्मेदार स्तर से बिना देखे ही पेपर सुबह केंद्रों को भेज दिया गया जिसकी वजह से यह गलती हुई है। उनके अनुसार, सुबह पेपर भेजने से पहले विवि में इसे देखा जाता है कि किस विषय, कोड की परीक्षा है और उसका ही पेपर भेजा जा रहा है या नहीं?
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed