{"_id":"68bdf2c1133f3d6e0b05578c","slug":"wrestlers-showed-their-skills-in-dangal-lucknow-news-c-13-lko1070-1373400-2025-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: दंगल में पहलवानों ने दिखाए दांवपेंच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: दंगल में पहलवानों ने दिखाए दांवपेंच
Mon, 08 Sep 2025 02:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Mon, 08 Sep 2025 02:31 AM IST
विज्ञापन
दंगल में दांव लगाते पहलवान।
मोहनलालगंज। सिसेंडी में अनंत चतुर्दशी के दिन दंगल का आयोजन किया गया। इसमें उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों व पड़ोसी राज्यों से आए पहलवानों ने अपना दम दिखाया। दर्शकों ने दंगल का आनंद लेकर पहलवानों का उत्साहवर्धन किया।
पहली कुश्ती सिसेंडी के आफताब व भावाखेड़ा के राम विलास के बीच हुई, जिसमें सिसेंडी के पहलवान ने भावा खेड़ा के पहलवान को चित कर कुश्ती जीत ली। दंगल में हनुमानगढ़ी अयोध्या से आए पहलवान भगत बाबा व पटियाला पंजाब से आए पहलवान शेर सिंह के बीच रोमांचकारी कुश्ती हुई। कांटे की टक्कर में हनुमानगढ़ी के पहलवान बाबा भगत ने पटियाला के पहलवान को पटकनी देकर बाजी मार ली। दंगल की आखिरी कुश्ती लखनऊ के पहलवान बाबी मिश्रा व हरियाणा के पहलवान काली के बीच हुई। आधा घंटा चली कुश्ती में पहलवानों ने जमकर दांव दिखाए, लेकिन एक दूसरे को चित नहीं कर सके। कुश्ती बराबर पर छूटी। कुश्ती जीतने वाले पहलवानों को मेडल पहनाकर नकद पुरस्कार दिए गए।