फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   worship of Hanuman ji on bada Mangal

Lucknow News: बजरंग बली का लंगोट से किया शृंगार, 91 किलो लड्डू का लगा भोग, गाए भजन

Tue, 10 Jun 2025 06:14 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 10 Jun 2025 06:14 PM IST
विज्ञापन
worship of Hanuman ji on bada Mangal
लेटे हनुमान मंदिर में किया गया बजरंग बली का लंगोट से श्रृंगार। स्वयं
ज्येष्ठ माह के अंतिम बड़े मंगलवार पर लेटे हुए हनुमान जी मंदिर में बजरंग बली का विशेष संकटमोचन स्वरूप में लंगोट से शृंगार किया गया। 91 किलो का लड्डू का भोग लगाया गया। प्रदेश के होमगार्ड मंत्री धर्मवीर प्रजापति और समाज कल्याण विभाग में राज्य मंत्री संजीव कुमार गोंद भी उपस्थित रहे। भंडारे में हनुमान जी को छप्पन मेल का मीठा, छोला चावल, कढ़ी-चावल, राजमा चावल, पकौड़ा और तहरी का भोग लगाया गया और उसे प्रसाद के रूप में वितरित किया गया। ठंडे केवड़े का जल और शरबत भी बांटा गया।
विज्ञापन


मंदिर में अंतिम मंगल पर त्रिसामा आर्ट्स के तत्वावधान में भक्ति राग सेवा प्रारंभ हुई जो अब प्रत्येक रविवार को भातखंडे विवि के विद्यार्थियों द्वारा हनुमान जी को समर्पित की जाएगी । इसके अंतर्गत मंगलवार को अभिषेक शर्मा, कशिश भारद्वाज ने राग भोपाली में गुरु वंदना और नाम संकीर्तन की प्रस्तुति दी। आदर्श वर्मा ने सहारा हमारा कौन बनेगा... और गुरुदेव कृपा करना... भजन गाकर भक्तों का मन मोह लिया।
विज्ञापन


रात में हनुमान जी की भव्य महाआरती मुख्य सेवादास डॉ. विवेक तांगड़ी ने की। इस अवसर पर ट्रस्ट के सेवादार डॉ. पंकज सिंह भदोरिया, रिद्धि किशोर गौड़, आशीष अग्रवाल, लवलीन खोसला, अखिलेश कुमार, जगदीश श्रीवास्तव, अलकेश सोती, राहुल मल्होत्रा सुरेंद्र, अजय मेहरोत्रा, राजेश आनंद और प्रहलाद अग्रवाल समेत सैकड़ों भक्त उपस्थित रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed