एक और विश्व रिकॉर्ड, 1200 लोग एक साथ करेंगे भरतनाट्यम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर-ए-तहजीब एक और विश्व रिकॉर्ड का साक्षी बनने जा रहा है। यह विश्व
सारेगामा संस्था की ओर से 12 फरवरी बुधवार को राजकीय इंटर कॉलेज निशातगंज में होने वाले आयोजन में देशभर के दिग्गज कलाकार भाग लेंगे। मुख्य अतिथि भरतनाट्यम गुरु पद्मविभूषण डॉ. सरोज वैद्यनाथन होंगी।
सारेगामा
के अध्यक्ष विवेक वर्मा ने सोमवार को प्रेस क्लब में आयोजित वार्ता में
बताया कि ‘नृत्यम्’ कार्यक्रम के तहत भरतनाट्यम में नया विश्व रिकॉर्ड
बनाने की योजना है, जिसके तहत 1200 से अधिक कलाकार एक साथ भरतनाट्यम की
प्रस्तुति देंगे।
ये कलाकार छत्तीसगढ़, गुजरात, महाराष्ट्र आदि प्रदेशों से
जुटेंगे। ब्राइट-वे कॉलेज की स्मृति ने बताया कि कार्यक्रम में कॉलेज के
सर्वाधिक 650 बच्चे शामिल होंगे। इसके अलावा गैर सरकारी संस्थाओं और
स्कूलों के बच्चे भी रहेंगे।
मुख्य अतिथि के तौर पर नई दिल्ली की भरतनाट्यम
गुरु पद्मविभूषण डॉ. सरोज वैद्यनाथन होंगी, जिन्हें ‘भरत कला रत्न’ से
अलंकृत किया जाएगा।
विशिष्ट अतिथि डॉ. शकुंतला मिश्र विकलांग उद्धार
विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. निशीथ राय, संस्कृति मंत्री अरुणा कुमारी
कोरी व महापौर डॉ. दिनेश शर्मा उपस्थित रहेंगे।
‘नृत्यम्’ की मुख्य
प्रशिक्षिका संगीता चौबे ने बताया कि अभी तक एक साथ हजार कलाकारों द्वारा
भरतनाट्यम का रिकॉर्ड चैन्नई की डॉ. पद्मा सुब्रह्मण्यम के नाम दर्ज है।