Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   World Navkar Mahamantra Day will be celebrated tomorrow.

Lucknow News: कल मनाया जाएगा विश्व नवकार महामंत्र दिवस

Wed, 08 Apr 2026 03:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
World Navkar Mahamantra Day will be celebrated tomorrow.
पदाधिकारियों ने महापौर सुषमा खर्कवाल को उनके कार्यालय में जाकर आमंत्रित किया।
लखनऊ। जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गनाइजेशन (जीतो) की ओर से विश्व नवकार महामंत्र दिवस बृहस्पतिवार को जन भवन में मनाया जाएगा। इस कार्यक्रम में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल मुख्य अतिथि होंगी। इसका उद्देश्य विश्वभर में अहिंसा और शांति का प्रचार-प्रसार करना है। जीतो ने पूरे विश्व में एक साथ, एक समय पर णमोकार महामंत्र का जाप करने का आह्वान किया है। राज्यपाल के साथ विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना और उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य भी उपस्थित रहेंगे। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सदस्य भी इस आयोजन में शामिल होंगे। अभिषेक जैन ने यह जानकारी देते हुए बताया कि जीतो के पदाधिकारियों ने महापौर सुषमा खर्कवाल को उनके कार्यालय में जाकर आमंत्रित किया। लखनऊ और आसपास के क्षेत्रों से भी गणमान्य लोग शिरकत करेंगे। णमोकार महामंत्र से ही चौरासी लाख मंत्रों की उत्पत्ति हुई है। यह मंत्र किसी धर्म या व्यक्ति विशेष को नहीं, बल्कि विश्व के समस्त साधु-संतों और सिद्ध आत्माओं को नमस्कार करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed