फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   World Bank President Ajay Banga praised the construction sector, said- UP has changed in 12 years

World Bank : विश्व बैंक के अध्यक्ष अजय बंगा ने निर्माण क्षेत्र को सराहा, कहा-12 साल में बदल गया यूपी

Sat, 10 May 2025 04:43 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 10 May 2025 04:43 AM IST
सार

बंगा ने शुक्रवार को लखनऊ पहुंचकर कहा, ऐसा लग रहा है मानो मैं अपने घर वापस आया हूं। यूपी में मेरा ससुराल है। यहां 12 साल बाद आकर हर क्षेत्र में बदलाव देख रहा हूं।

विज्ञापन
World Bank President Ajay Banga praised the construction sector, said- UP has changed in 12 years
विश्व बैंक अध्यक्ष अजय बंगा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विश्व बैंक के अध्यक्ष अजय बंगा ने यूपी के विकास कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि यूपी का असली सोना छोटे किसान और छोटे उद्यमी हैं। बंगा ने शुक्रवार को लखनऊ पहुंचकर कहा, ऐसा लग रहा है मानो मैं अपने घर वापस आया हूं। यूपी में मेरा ससुराल है। यहां 12 साल बाद आकर हर क्षेत्र में बदलाव देख रहा हूं।

विज्ञापन


प्रदेश नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि योगी आदित्यनाथ में विजन, दृढ़ता और ऊर्जा है। उन्होंने कौशल विकास पर सरकार के जोर देने को युवाओं के लिए गेम-चेंजर बताया।
विज्ञापन


अजय बंगा ने कहा कि मजबूत कानून व्यवस्था, बेहतर बुनियादी ढांचा, सुदृढ़ कनेक्टिविटी ने प्रदेश को निवेश और विकास के लिए आदर्श बनाया है। प्रदेश के छोटे किसानों को राज्य की सबसे बड़ी ताकत करार देते हुए कहा कि किसान जमीन बेचकर अमीर नहीं बन सकते। उन्हें उन्नत खेती के लिए प्रोत्साहित करना होगा। उन्नत खेती से ही वे समृद्धि हासिल कर सकते हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


विश्व बैंक अध्यक्ष ने निर्माण सेक्टर में प्रदेश की क्षमता को असाधारण बताया। सूक्ष्म, लघु और मझोले उद्यमों (एमएसएमई) में यूपी को बड़ा केंद्र बताया। कारोबार की सुगमता के लिए योगी सरकार के बनाए अनुकूल माहौल की सराहना की।
UP News: यूपी-एग्रीस और एआई प्रज्ञा कार्यक्रम लॉन्च, सीएम योगी बोले- यूपी बैरियर नहीं... भारत का ग्रोथ इंजन है
उन्होंने कहा कि ये निवेशकों के लिए राज्य को आकर्षक बनाता है। बंगा ने रेडिमेड मील फॉर मदर योजना की तारीफ करते हुए इसे मातृ स्वास्थ्य व पोषण के क्षेत्र में अनुकरणीय कदम बताया। 

यूपी में पर्यटन की असीम संभावनाएं
बंगा ने कहा कि यूपी में धार्मिक, सांस्कृतिक और ईको-टूरिज्म की अपार संभावनाएं हैं। ये इसे वैश्विक पर्यटन मानचित्र पर प्रमुख स्थान दिला सकता है। यहां का खानपान और हस्तशिल्प न केवल भारत में, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी लोकप्रिय हैं।

10 खरब डॉलर की अर्थव्यवस्था वाला प्रदेश बनाने में विश्व बैंक की अहम भूमिका- सीएम योगी

सीएम योगी और अजय बंगा ने यूपी-एग्रीस और एआई प्रज्ञा कार्यक्रम की शुरुआत की। इस मौके पर सीएम योगी ने कहा कि आज सारे विश्व ने मान लिया है कि उत्तर प्रदेश बैरियर नहीं बल्कि भारत का ग्रोथ इंजन है।

दोनों ही कार्यक्रम प्रदेश को ‘दस खरब डॉलर’ की अर्थव्यवस्था बनने का सपना साकार करेंगे। उन्होंने यूपी-एग्रीस प्रोजेक्ट में विश्व बैंक की सहभागिता का आभार जताते हुए कहा कि इससे प्रदेश में कृषि उत्पादकता को बढ़ाने में मदद मिलेगी।

  • शुक्रवार को सीएम योगी ने कहा कि विश्व बैंक हमेशा उत्तर प्रदेश की उन्नति में बड़ा भागीदार बनकर उभरा है। उन्होंने कहा कि चाहे पर्यावरण संरक्षण हो, प्रदेश में टूरिज्म को बढ़ावा देना हो या फिर अवस्थापना से जुड़ी परियोजनाओं का संचालन हो, विश्व बैंक हमेशा से महती भूमिका निभाता है
  • उल्लेखनीय है कि यूपी एग्रीस प्रोजेक्ट 4 हजार करोड़ की परियोजना है जिसमें से 2737 करोड़ रुपए का ऋण विश्व बैंक द्वारा 6 वर्षों की अवधि के लिए उपलब्ध कराया है
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed