{"_id":"67a51943908e1fac250a09bc","slug":"workshop-on-naming-of-plants-lucknow-news-c-13-1-lko1029-1066763-2025-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: पौधों के नामकरण पर कार्यशाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: पौधों के नामकरण पर कार्यशाला
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। राष्ट्रीय वनस्पति अनुसंधान संस्थान में बृहस्पतिवार को वनस्पतियों के नामकरण की कला पर कार्यशाला हुई। मुख्य अतिथि एनबीआरआई के पूर्व वरिष्ठ प्रधान वैज्ञानिक डॉ. एलबी चौधरी ने दो सत्रों में प्रतिभागियों से बातचीत करते हुए वानस्पतिक नामकरण के नियमों और सिद्धांतों के साथ-साथ वर्गीकरण संबंधी समस्याओं पर चर्चा की। उन्होंने प्रतिभागियों के सवालों के जवाब भी दिए। कार्यक्रम में महाविद्यालयों, विश्वविद्यालयों और संस्थानों से 25 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। एनबीआरआई के मुख्य वैज्ञानिक डॉ. संजीव नायका, प्रधान वैज्ञानिक डॉ. विजय वी. वाघ आदि मौजूद रहे।