फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   workshop of bjp

लौह संग्रह पर भाजपा की कार्यशाला आज

Tue, 10 Dec 2013 09:03 AM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
टीम डिजिटल/लखनऊ Updated Tue, 10 Dec 2013 09:03 AM IST
विज्ञापन
workshop of bjp

सरदार पटेल की सबसे ऊंची प्रतिमा के निर्माण को देश के प्रत्येक गांव से

विज्ञापन
लोहा एकत्र करने के अभियान के संबंध में मंगलवार को यहां रवीन्द्रालय में कार्यशाला आयोजित होगी।

इसमें उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड के 700 कार्यकर्ता शामिल होंगे। नरेन्द्र मोदी ने गुजरात में सरदार पटेल की सबसे ऊंची लौह प्रतिमा निर्माण की घोषणा की है।


कार्यशाला में लौह संग्रह समिति के जिला संयोजक, क्षेत्रीय समिति के सदस्य और अन्य लोग शामिल होंगे।

प्रशिक्षण वर्ग का उद्घाटन प्रात: 11 बजे होगा। कार्यशाला के मुख्य अतिथि गुजरात सरकार में वित्त मंत्री नितिन भाई पटेल होंगे।

अध्यक्षता उत्तर प्रदेश लौह संग्रह समिति के प्रदेश संयोजक ओमप्रकाश सिंह करेंगे। कार्यशाला में शामिल होने के लिए पटेल लखनऊ पहुंच गए हैं।

उनके साथ प्रशिक्षण देने के लिए पूरी टीम भी आई है। महापौर डा. दिनेश शर्मा ने इन लोगों को रात्रिभोज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed