फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   workshop at cmap

सीमैप में चार दिवसीय कार्यशाला शुरू

Wed, 27 Nov 2013 09:17 AM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
टीम डिजिटल/लखनऊ Updated Wed, 27 Nov 2013 09:17 AM IST
विज्ञापन
workshop at cmap

एलोवेरा एक औषधीय पौधा है जिसका घाव भरने, त्वचा रोगों व पेट की बेहतरी के

विज्ञापन
लिए उपयोग किया जाता है।

इसे डायबिटीज, दमा, मिर्गी, आस्टियोआर्थराइटिस व अन्य रोगों के उपचार में भी प्रयोग किया जाता है। लोशन जैसे कॉस्मेटिक उत्पाद की भी मांग बढ़ी है।

यह एक लघु उद्योग के तौर पर सामने आया है। यह जानकारी वैज्ञानिकों ने मंगलवार को सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिसिनल एंड एरोमैटिक प्लांट (सीएसआईआर-सीमैप) में आयोजित चार दिवसीय एलोवेरा प्रसंस्करण तकनीकी पर उद्यमिता प्रशिक्षण कार्यशाला में दी।


वैज्ञानिकों ने बताया कि एलोवेरा के चिकित्सीय गुण बरकरार बनाए रखने के लिए उचित प्रसंस्करण प्रक्रिया अपनाए जाने की जरूरत है।

कोर्स कोआर्डिनेटर व प्रधान वैज्ञानिक सुदीप टंडन ने बताया कि यह प्रशिक्षण एलोवेरा जूस के उत्पादन के प्रत्येक चरण की जानकारी देगा और इसमें प्रतिभागियों को प्रायोगिक जानकारी भी दी जाएगी।

साथ ही साथ इसके उत्पादन से जुड़ी मशीनरी, आय व्यय बताने के साथ प्रशिक्षणार्थियों को अपने हाथों से एलोवेरा व जूस आदि बनाने पर जोर दिया जाएगा।

इसमें वे उद्यमी भाग ले रहे हैं जोकि एलोवेरा के प्रसंस्करण पर खुद की इकाई लगाना चाहते हैं।

इसके कर्नाटक, गुजरात, आंध्रप्रदेश, बिहार, राजस्थान, उत्तराखंड और यूपी से तीन महिलाओं सहित 17 युवा उद्यमी हिस्सा ले रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed