फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   workers who have returned to other states will not be able to get assistance of Rs 1000

परदेस लौट जाने वाले श्रमिकों को 1000 रुपये की सहायता नहीं, सूची से वापस जाने वालों के नाम निकालने के फरमान

Sat, 11 Jul 2020 10:54 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 11 Jul 2020 10:54 AM IST
विज्ञापन
workers who have returned to other states will not be able to get assistance of Rs 1000
- फोटो : amar ujala

जो प्रवासी श्रमिक परदेस लौट गए हैं, उन्हें 1000 रुपये की सहायता नहीं मिल सकेगी। सरकार ने दूसरे चरण में आर्थिक सहायता देने के लिए चिह्नित श्रमिकों में से ऐसे श्रमिकों के नाम हटाने का आदेश दिया है। प्रदेश सरकार ने लॉकडाउन के दौरान रोजी-रोटी छोड़कर बाहर से लौटे प्रवासी श्रमिकों को 1000-1000 रुपये की सहायता का एलान किया था।

विज्ञापन


पहले चरण में 10.48 लाख से अधिक प्रवासी श्रमिकों को 1000-1000 रुपये का भुगतान किया जा चुका है। दूसरे चरण में श्रमिकों को चिह्नित करने का काम पूरा हो गया है। करीब आठ लाख से अधिक श्रमिक चिह्नित बताए जा रहे हैं। इस बीच सरकार को फीडबैक मिल रहा है कि माहौल समान्य होने के बाद बड़ी संख्या में प्रवासी श्रमिक अपने पुराने कार्यस्थल पर लौट गए हैं।
विज्ञापन


इसके बाद जिलाधिकारियों को नए सिरे से निर्देश जारी किए गए हैं। अपर मुख्य सचिव राजस्व रेणुका कुमार ने जिलाधिकारियों से कहा है कि वे द्वितीय चरण में चयनित श्रमिकों व कामगारों के संबंध में सुनिश्चित कर लें कि सम्मिलित पात्र श्रमिक व कामगार वर्तमान में जिले में रह रहे हैं तथा लंबी अवधि तक यहां उनके रुकने की संभावना है। जो प्रवासी श्रमिक लॉकडाउन समाप्ति के बाद प्रदेश के बाहर चले गए हैं, उनके नाम सूची में शामिल न किए जाएं। जिलाधिकारियों को यह कार्यवाही 15 जुलाई तक पूरी करने को कहा गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed