फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Work will be done on two systems to remove public facilities from the roads

Lucknow News: सड़कों से जनसुविधाएं हटाने के लिए दो सिस्टम पर होगा काम

Mon, 06 Jan 2025 01:30 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jan 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
Work will be done on two systems to remove public facilities from the roads

विज्ञापन



लखनऊ। सीएम ग्रिड योजना में शहर की जिन सात प्रमुख सड़कों को स्मार्ट बनाया जाना है उनमें जनसुविधाओं को हटाने के लिए काम शुरू हो गया है। मंदिर मार्ग पर सड़क किनारे नाला बनाने, सड़क को चौड़ा करने का काम शुरू हो गया है। बिजली व ऑप्टिकल फाइबर केबल हटाने के लिए दो सिस्टम अपनाए जाएंगे। इसमें जहां डक्ट नहीं बन पाएगी वहां पर भूमिगत पाइप लाइन बिछाई जाएगी।



नगर निगम के मुख्य अभियंता महेश वर्मा ने बताया कि सात सड़कों की जनसुविधाओं (पानी, सीवर, बिजली, ऑप्टिकल फाइबर केबल, ग्रीन गैस) को सड़क और फुटपाथ से हटाया जाएगा। इन सभी को डक्ट बनाकर हटाया जाएगा। जहां डक्ट का निर्माण संभव नहीं होगा, वहां पाइप लाइन बिछाई जाएगी। इस काम में बिजली विभाग को भी शामिल किया जाएगा। जो भी निर्माण सामग्री लगेगी उसकी थर्ड पार्टी जांच भी होगी।
विज्ञापन




12.50 किमी सड़कों पर होना है काम

सीएम ग्रिड योजना के पहले फेज में जो सात सड़कें शामिल की गई हैं उनकी लंबाई करीब 12.50 किमी है। इन सड़कों पर कई जगह सड़क के दोनों और टेलीकॉम कंपनियों की ऑप्टिकल फाइबर या बिजली का केबल पड़ा है। कुछ जगहों पर सड़क की दोनों पटरियों पर बिजली के पोल लगे हैं। यही स्थित ग्रीन गैस कंपनी की ओर से बिछाई गई पीएनजी पाइप लाइन की है। ऐसे में यह अनुमान है कि 12.50 किमी सड़क बनाने के लिए करीब 20 किमी. की दायरे में जनसुविधओं को हटाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभी जो काम चल रहा है उसमें यातायात में बदलाव करने की जरूरत नहीं पड़ रही है। पानी व सीवर लाइन को हटाने के लिए सड़क को खोदना पड़ेगा, तब यातायात में बदलाव होगा।



महेश वर्मा, मुख्य अभियंता नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed