{"_id":"604132d28ebc3e59274e02a3","slug":"work-out-of-a-room-lucknow-news-lko5679495124","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीसी बोले- एसी कमरों से बाहर निकलें अधिकारी, जमीनों पर हो रहे कब्जों में साठगांठ पर हुए खफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीसी बोले- एसी कमरों से बाहर निकलें अधिकारी, जमीनों पर हो रहे कब्जों में साठगांठ पर हुए खफा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एलडीए वीसी अभिषेक प्रकाश ने बृहस्पतिवार को अधिकारियों और अधिशासी अभियंताओं को एसी कमरों से बाहर निकलने के निर्देश दिए। वहीं उन्होंने जमीनों पर कब्जों में साठगांठ को लेकर भी नाराजगी जताई है। वे बृहस्पतिवार को इंजीनियरों और अधिकारियों संग बैठक कर रहे थे।
वीसी ने कहा कि अधिकारी फ ील्ड में नहीं निकल रहे हैं। यह स्थिति अच्छी नहीं है। अधिकारी फ ील्ड में निकलें। वीसी का कहना है कि कार्यालय आने से पहले ही अपने विभागों से जुड़ी योजनाओं का आकस्मिक निरीक्षण करें। इसकी निरीक्षण आख्या तैयार कराते हुए कार्रवाई भी सुनिश्चित कराएं। वहां प्रभावित लोगों से बात करें। आवासीय योजनाओं में खासतौर पर समस्याओं का निस्तारण होना चाहिए। जमीनों पर कब्जा और अवैध निर्माण रोकने में भी यह देखने में आया है कि प्रवर्तन टीम हीला-हवाली करती है। यह ठीक नहीं है। भू-माफिया पर कार्रवाई प्राथमिकता पर हो। फाइलों को लंबित रखे जाने पर भी वीसी नाराज हुए। कहा कि किसी अधिकारी की अनियमितता में साठगांठ मिली तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई होगी।
नजूल संपत्तियां होंगी डिजिटल
वीसी ने एक आदेश कर नजूल की संपत्तियों के रिकॉर्ड डिजिटल करने का आदेश दिया है। इसके लिए नोडल अधिकारी आनंद कुमार सिंह को बनाया गया है। सबसे पहले एलडीए में मौजूद नजूल रजिस्टर को डिजिटल किया जाएगा। इसके बाद संपत्तियों का 100 फीसदी सत्यापन करा रिकॉर्ड को अपडेट किया जाएगा।