फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Work on the Green Corridor will be expedited, with the government approving a budget of Rs 1,000 crore.

Lucknow News: तेज होगा ग्रीन कॉरिडोर का काम, शासन से 1000 करोड़ का बजट पास

Wed, 21 Jan 2026 02:43 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jan 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
Work on the Green Corridor will be expedited, with the government approving a budget of Rs 1,000 crore.
ग्रीन कॉरिडोर।
लखनऊ। गोमती नदी के किनारे बन रहे ग्रीन कॉरिडोर के दूसरे, तीसरे और चौथे फेज का काम तेज होने वाला है। इसके लिए शासन से करीब 1000 करोड़ रुपये का बजट पास हो गया है, जो अब जारी होने वाला है। अभी पहले फेज और दूसरे फेज का भी आधा काम काम पूरा हो गया है। जितना काम हो गया है, उस पर आवागमन शुरू करने के लिए फरवरी में लोकार्पण भी मुख्यमंत्री के हाथों होना है।
विज्ञापन

ग्रीन कॉरिडोर योजना में अभी काम की जो स्थिति है, उसमें पहले फेज पर ट्रैफिक करीब डेढ़ साल से चल रहा है। दूसरा फेज भी करीब आधा बन गया है और उस पर गोमतीनगर के समतामूलक चौक से निशातगंज और फिर वहां से हनुमान सेतु तक आवागमन शुरू होना है, लेकिन यह लोकार्पण के कारण रुका है।
विज्ञापन

दूसरे फेज में ही एक फ्लाईओवर बैकुंठधाम से शुरू होगा और लामार्ट बॉयज स्कूल तक बनेगा। इस फ्लाईओवर की कुल लंबाई करीब ढाई किलोमीटर होगी। यह चार लेन का होगा। इस पर करीब 570 करोड़ रुपये का खर्च आएगा। इस फ्लाईओवर के बनने से 1090 चौराहे से आवागमन आसान हो जाएगा और जाम की समस्या दूर होगी। निर्माण दो साल में 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य तय किया गया है। इस फ्लाईओवर के बनने से 1090 चौराहे पर कोई असर नहीं आएगा, क्योंकि फ्लाईओवर उसके पास से जाएगा, उसके ऊपर से नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां भी रफ्तार पकड़ेगा काम
1090 चौराहे के पास वाले फ्लाईओवर के अलावा उससे आगे एक और फ्लाईओवर जी-20 रोड को जोड़ते हुए बनना है। इसका काम शुरू है, लेकिन बजट के बाद इसकी रफ्तार और बढ़ जाएगी। इसके बनने से ग्रीन काॅरिडोर से आने वाले सीधे शहीद पथ व इकाना स्टेडियम के पास पहुंच सकेंगे। यह फ्लाईओवर 2.20 किमी लंबा का होगा। इस पर 430 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इस फ्लाईओवर की खास बात यह होगी कि इसमें क्लोवर लीफ इंटरचेंज भी होगा। यह इंटरचेंज सिस्टम हाईवे स्टाइल का होगा, जिससे वाहन बिना रुके एक दिशा से दूसरी दिशा में जा सकेंगे।


कितना लंबा है किस फेज का ग्रीन कॉरिडोर
0 आईआईएम रोड से पक्का पुल तक - 7 किमी
0 पक्का पुल से पिपराघाट तक - 9 किमी
0 पिपराघाट से शहीद तक- 6 किमी
0 शहीद पथ से किसान पथ तक- 6 किमी
Iग्रीन कॉरिडोर के लिए एक हजार करोड़ रुपये का बजट और पास हो गया है। यह जारी होने वाला है। इससे काम और रफ्तार पकड़ेगा। दूसरे फेज में समतामूलक से निशातगंज और फिर वहां से अनुमान सेतु तक आवागमन फरवरी में लोकार्पण के साथ शुरू करा दिया जाएगा। पहले जनवरी में सीएम के हाथों लोकार्पण की तैयारी थी, मगर इस समय यूपी दिवस और गणतंत्र दिवस आदि के आयोजन है। ऐसे में समय मिलने की उम्मीद कम है। इस कारण यह फरवरी में हो पाएगा।I
I- प्रथमेश कुमार, वीसी एलडीएI

ग्रीन कॉरिडोर।

ग्रीन कॉरिडोर।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article