फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Work on Kesarikheda flyover starts today, relief in five months

Lucknow News: केसरीखेड़ा फ्लाईओवर का काम आज से, पांच महीने में राहत

Sun, 03 Aug 2025 02:06 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 03 Aug 2025 02:06 AM IST
विज्ञापन
Work on Kesarikheda flyover starts today, relief in five months
केसरीखेड़ा पुल प्रोजेक्ट को लेकर चर्चा करते सेतु निगम के अधिकारी।
लखनऊ। अधूरे पड़े केसरीखेड़ा फ्लाईओवर का काम रविवार से शुरू होगा। पांच महीने में प्रोजेक्ट पूरा हो जाएगा। इसके बाद नए साल से पारा, केसरीखेड़ा, कृष्णानगर सहित आसपास के इलाकों की करीब पांच लाख की आबादी इस पुल से आवागमन कर सकेगी। पुल का काम पूरा होने से बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

सेतु निगम के प्रबंध निदेशक धर्मवीर सिंह ने शनिवार दोपहर करीब 1:30 बजे केसरीखेड़ा फ्लाईओवर का निरीक्षण कर अधूरे कार्यों को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने विशेष रूप से उस स्थान का जायजा लिया, जहां बीते सात महीनों से पुल के रास्ते में खड़ा कॉम्प्लेक्स अड़चन पैदा कर रहा था।
विज्ञापन


एमडी ने उस स्थल की भी समीक्षा की, जहां शुक्रवार को फ्लाईओवर के पिलर बनाने के लिए चिह्नीकरण किया गया थ। उन्होंने टीम को निर्देश दिया कि रविवार से पिलर बनाने का काम शुरू कर दिया जाए। इसके साथ ही उन्होंने रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरहेड बनाने का काम शुरू करने की तैयारियां भी तेज करने के लिए कहा। एमडी ने अनूपगंज गोसाईंगंज, मरी माता अर्जुनगंज और पारा प्रोजेक्ट स्थल का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभियंताओं ने एमडी को बताया कि रविवार को सरिया से जाल तैयार करने और पिलर की खोदाई का कार्य शुरू होगा। निरीक्षण के दौरान परियोजना महाप्रबंधक केके श्रीवास्तव, परियोजना प्रबंधक अमित वर्मा समेत अन्य अभियंता उपस्थित थे।



--

क्रॉसिंग का काम तीन माह में होगा पूरा

सेतु निगम के अफसरों ने बताया कि रेलवे क्रॉसिंग पर ओवर हेड बनाने का काम पूरा करने में करीब तीन महीने का समय लगेगा। यह कार्य भी सेतु निगम करवाएगा, लेकिन रेलवे इसकी निगरानी करेगा। यहां दो पिलर बनाए जाएंगे। सेतु निगम के अधिकारियों के अनुसार, फ्लाईओवर के अधूरे हिस्से को अगले पांच महीनों में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। योजना के अनुसार, नए साल की शुरुआत में यह पुल आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा।




अमर उजाला ने उठाया था मुद्दा

केसरीखेड़ा फ्लाईओवर की राह में अड़चन बने कॉम्प्लेक्स से आम जनता को हो रही परेशानी को अमर उजाला ने लगातार खबरें प्रकाशित कर प्रमुखता से उठाया। इसके बाद जिम्मेदार नींद से जागे और पुल का काम पूरा करने की ओर कदम बढ़ाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed