फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Work done, honorarium not given and even fired from job

Lucknow News: काम कराया, मानदेय दिया नहीं और नौकरी से भी निकाल रहे

Tue, 05 Nov 2024 03:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Tue, 05 Nov 2024 03:41 AM IST
विज्ञापन
Work done, honorarium not given and even fired from job

विज्ञापन
लखनऊ। संविदा बिजली कर्मचारियों से अधिकारियों ने काम कराया, मानदेय भी नहीं दिया। अब बिना किसी नोटिस के हटाने की तैयारी कर रहे हैं। यह आरोप लगाते हुए कर्मचारियों ने अफसरों से बात करने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हुए। इस पर सोमवार को प्रदर्शन करते हुए अधीक्षण अभियंता चौक कार्यालय का घेराव कर दिया।



कर्मचारियों ने बताया कि अक्तूबर माह का मानदेय दीपावली से पहले देने का वादा था, लेकिन किसी भी अधिकारी ने सुध नहीं ली। सोमवार को मानदेय की मांग को लेकर कार्यालय पहुंचे तो पता चला कि बिना नोटिस के उन्हें हटाया जा रहा है। संविदा कर्मचारी मनोज, अमरेन्द्र, राजू ने कहा कि नौकरी का डर दिखाकर अधिकारी उनका शोषण करते हैं।
विज्ञापन







कर्मचारियों ने बताया कि वह पिछले 10 सालों में सेवा में हैं। यदि किसी पोल के ऊपर कोई कार्य होता है तो उन्हें ही चढ़ाया जाता है। इस दौरान सुरक्षा के उपकरण तक नहीं दिए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन








कर्मचारियों ने मध्यांचल विद्युत वितरण निगम के प्रबंध निदेशक भवानी सिंह खंगारौत पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया है। कर्मचारियों का कहना है कि उन्होंने कहा था कि किसी भी संविदा कर्मचारी को नहीं निकाला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed