फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   wooden bridge damaged in gonda district

हवा में झूलने लगी बस, 40 बारातियों की अटकी जान

Mon, 23 Jun 2014 02:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 23 Jun 2014 02:34 PM IST
विज्ञापन
wooden bridge damaged in gonda district

गोंडा में टेढ़ी नदी पर बना लकड़ी का जर्जर पुल शनिवार देर रात बारातियों से भरी एक बस के गुजरने के दौरान टूट गया। बस पुल में ही फंस गई।

विज्ञापन


हालांकि, कोई हताहत नहीं हुआ। बस पर सवार करीब 40 बारातियों को किसी तरह सकुशल बाहर निकाला गया।

बताते चलें कि अभी तक बस को पुल से हटाया नहीं जा सका है। सूत्रों के मुताबिक फैजाबाद से क्रेन मंगाया गया है।

उधर, पुल टूटने से 12 गांवों की लगभग 25 हजार आबादी का आवागमन प्रभावित हो गया है और लोग पुल के नीचे से आवागमन कर रहे हैं।

बस में थे 40 बाराती

wooden bridge damaged in gonda district


नवाबगंज ब्लॉक क्षेत्र के दत्तनगर गांव निवासी कारी सिंह के बेटे की शादी थी। बारात देवरिया गई थी।

शनिवार देर रात बारातियों से भरी बस देवरिया से वापस गांव लौट रही थी। रास्ते में नवाबगंज-ढेमवा मार्ग पर टेढ़ी नदी पर बने लकड़ी के पुल को पार करते समय वह अचानक टूट गया। बस पुल में ही फंस गई।

40 बारातियों को किसी तरह सकुशल बाहर निकाला गया। वहीं, पुल टूटने से ग्राम गोकुला, दत्तनगर, साखीपुर, ब्यौंदा माझा, ब्यौंदा उपरहर, ढेमवा सहित करीब 12 गांवों की लगभग 25 हजार आबादी का आवागमन प्रभावित हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके पहले भी टूट चुके हैं दूसरे पुल

wooden bridge damaged in gonda district

इससे पहले भी इलाके में पुल टूट चुके हैं। 30 नवंबर 2013 की रात नवाबगंज से ढेमवाघाट जाने वाले रास्ते पर बना लकड़ी का बलुआ घाट पुल टूट गया था। जिससे इस रास्ते से होकर आने जाने वाली एक दर्जन गांव के लोगों का आवागमन प्रभावित हो गया था।

बताते चलें कि जर्जर लकड़ी के पुल के बगल में सीमेंटेड पुल का निर्माण कार्य चल रहा है।

उधर, एसडीएम केशव प्रसाद ने बताया कि जर्जर पुल को सही कराकर आवागमन की वैकल्पिक व्यवस्था की जाएगी। इसके लिए पीडब्ल्यूडी के अफसरों को पत्र लिखा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed