फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Women will get 33 percent reservation in vending zone allocation.

Lucknow News: वेंडिंग जोन आवंटन में महिलाओं को मिलेगा 33 प्रतिशत आरक्षण

Wed, 23 Oct 2024 03:54 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Oct 2024 03:54 AM IST
विज्ञापन
Women will get 33 percent reservation in vending zone allocation.
लखनऊ। शहर के हर वार्ड में वेंडिंग जोन बनाए जाएंगे। इनके आवंटन में 33 प्रतिशत आरक्षण महिलाओं को दिया जाएगा। गोमती नगर में आईजीपी चौराहे केपास जो नया मॉडल वेंडिंग जोन बनाया गया है। इसका शुभारंभ भी इसी महीने किया जाएगा।
विज्ञापन




महापौर सुषमा खर्कवाल ने बताया कि शहर को व्यवस्थित करने के लिए पटरी दुकानदारों को वेंडिंग जोन में शिफ्ट करना बहुत जरूरी है। सिर्फ उनको हटाने से काम नहीं चलेगा। रोजगार का भी ध्यान रखना है। इसके लिए सभी जोनल अफसरों को निर्देश गए हैं। जो वेंडिंग जोन बनेंगे, उनमें महिला दुकानदारों को 33 प्रतिशत आरक्षण दिया जाएगा। नगर निगम चुनाव में भी महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण है।
विज्ञापन


नगर निगम कार्यकारिणी की बैठक में पहली बार तीन विभागों (लेसा, पीडब्ल्यूडी व जल निगम) के अफसर बुलावे पर शामिल हुए। पुलिस, एलडीए आवास विकास के अधिकारी नहीं पहुंचे। ऐसे में अब दूसरे विभागों के अफसर अनिवार्य रूप से शामिल हों, इसके लिए दूसरे विभागों के अफसरों को भी कार्यकारिणी का सदस्य बनाया जाएगा। इसे लेकर प्रस्ताव भी सदन में लाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



शहर में होने वाले विकास कार्यों में दूसरे विभागों से तालमेल न होने से कई काम रुक जाते हैं। इसे देखते हुए महापौर ने छह विभागों के अफसरों को बैठक में बुलाया था। इसमें तीन विभागों के ही अफसर पहुंचे। महापौर ने बताया कि लेसा के चारों मुख्य अभियंता बैठक में आए थे। पीडब्ल्यूडी व जल निगम से अधिशासी अभियंता आए थे। पुलिस, एलडीए व आवास विकास का कोई अधिकारी नहीं आया। अन्य विभाग भी जिम्मेदारी से बैठक में शामिल हों ऐसे में एलडीए व आवास विकास परिषद बोर्ड की तरह अन्य विभागों को नगर निगम कार्यकारिणी का सदस्य बनाया जाएगा। ऐसे में उनकी जवाबदेही तय होगी। अभी नगर निगम कार्यकारिणी बैठक में 110 पार्षदों से निर्वाचित 12 कार्यकारिणी सदस्य, नगर निगम व जलकल विभाग के अधिकारी ही शामिल होते हैं।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed