{"_id":"5fb68556651ac57070440c9d","slug":"women-upset-due-to-lack-of-justice-forced-to-commit-suicide-sanjay","type":"story","status":"publish","title_hn":"न्याय न मिलने से परेशान महिलाएं आत्महत्या को मजबूर : संजय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
न्याय न मिलने से परेशान महिलाएं आत्महत्या को मजबूर : संजय
Thu, 19 Nov 2020 08:16 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Thu, 19 Nov 2020 08:16 PM IST
विज्ञापन
आप नेता संजय सिंह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम आदमी पार्टी (आप) के प्रदेश प्रभारी व सांसद संजय सिंह ने महिलाओं के आत्महत्या की घटनाओं के बढ़ने को लेकर सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि 73 साल में यूपी में पहली ऐसी सरकार बनी है, जो महिलाओं को न्याय नहीं दे पा रही है। इस वजह से परेशान महिलाएं आत्महत्या करने को मजबूर हैं। सरकार महिलाओं को सुरक्षा देने में फेल है, इसलिए मुख्यमंत्री को अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। इसके विरोध में पार्टी 26 नवंबर को सभी जिलों में सरकार के खिलाफ बड़ा प्रदर्शन करेगी। वे बृहस्पतिवार को प्रदेश कार्यालय में मीडियाकर्मियों से बात कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि छेड़खानी से परेशान 10वीं की छात्रा ने आत्महत्या कर ली। इसी तरह शामली में एंटी रोमियों व मिशन शक्ति की प्रभारी महिला दरोगा खुद को पुलिस द्वारा शोषण करने का आरोप लगा रही है। ऐसे में आम महिलाओं की सुरक्षा का अंदाजा लगाया जा सकता है। संजय सिंह ने कहा कि बिजली विभाग के उत्पीड़न से परेशान लोग भी जान दे रहे हैं। बिल की आड़ में गरीब और छोटे लोगों का उत्पीड़न किया जा रहा है। महिला विंग की प्रदेश अध्यक्ष नीलम यादव ने कहा कि सरकार महिला सुरक्षा के नाम पर सिर्फ विज्ञापन व पोस्टर लगवाकर चेहरा चमकाने का प्रयास कर रही है। मुख्य प्रवक्ता वैभव माहेश्वरी ने कहा कि स्मार्ट मीटर के नाम पर हो रही लूट के विरोध में पार्टी जल्द ही प्रदेश भर में आंदोलन शुरू करेगी।