फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Women travelling from mumbai to Gonda from Shramik special train found dead in toilet room

मुंबई से गोंडा आ रही श्रमिक स्पेशल ट्रेन में महिला की मौत, शौचालय में पड़ा मिला शव

Thu, 28 May 2020 09:47 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा
अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा Published by: प्राची प्रियम Updated Thu, 28 May 2020 09:47 PM IST
विज्ञापन
Women travelling from mumbai to Gonda from Shramik special train found dead in toilet room
सांकेतिक तस्वीर

अन्य राज्यों व महानगरों से श्रमिक स्पेशल ट्रेनों से आने वाले मजदूरों की मौत का सिलसिला थम नहीं रहा है। गुरुवार को सातवें दिन मुंबई से गोंडा आ रही श्रमिक स्पेशल ट्रेन के एक कोच के शौचालय में एक महिला की मौत हो गई। महिला का शव शौचालय में पड़ा मिला। 

विज्ञापन


ट्रेन के गोंडा रेलवे स्टेशन पहुंचने पर शव को यहां उतारा गया। जीआरपी ने महिला के शव का पंचायतनामा कराया है। अब तक श्रमिक स्पेशल ट्रेनों में मरने वालों की संख्या पांच पहुंच गई है। 
विज्ञापन


सिद्धार्थनगर जनपद के त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के जखौरा जनखोरा गांव की रहने वाली जलीमुन्निशा (55) गुरुवार को मुंबई के लोकमान्य तिलक टर्मिनल रेलवे स्टेशन से श्रमिक स्पेशल ट्रेन से गोंडा आ रही थी। एस-5 कोच में यात्रा कर रही जलीमुन्निशा रास्ते में शौचालय गई थी। वहां वह बेहोश होकर गिर पड़ी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद उसकी मौत हो गई। ट्रेन के गोंडा रेलवे स्टेशन पहुंचने पर रेलवे अस्पताल के डॉ. आरएस यादव ने उसे मृत घोषित कर दिया। जीआरपी इंस्पेक्टर राणा राजेश कुमार सिंह ने बताया कि महिला के शव का पंचायतनामा कराया गया है। 
जीआरपी इंस्पेक्टर के मुताबिक महिला के साथ यात्रा कर रहे परिवार के लोगों ने बताया कि महिला का हृदय संबंधित इलाज मुंबई में चल रहा था। इससे पहले 26 मई को मुंबई से श्रमिक स्पेशल ट्रेन से बलरामपुर आ रहे मोहम्मद मुस्तफा (56), 22 मई को झांसी से गोरखपुर जा रही श्रमिक स्पेशल ट्रेन में रामलखन, 23 मई को हरियाणा के दादरी से बिहार प्रांत के सिवान जा रही महिला बिंदू देवी (50) व 24 मई को झांसी से गोरखपुर जा रही श्रमिक स्पेशल ट्रेन में रामभवन (40) की मौत हो चुकी है।

वहीं आज झांसी रेलवे स्टेशन पर खड़ी श्रमिक स्पेशल ट्रेन के शौचालय में एक मजदूर की लाश मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक के पास से मिले कागजातों की जांच कर परिजनों को मामले की सूचना दी गई। पुलिस ने इसे संदिग्ध मौत मानते हुए मृतक का सैंपल लेकर कोरोना जांच के लिए भेज दिया है।


इससे पहले बुधवार रात 11 बजे पश्चिम बंगाल कलिंगपोंग की रहने वाली 51 वर्षीय महिला का शव इटावा स्टेशन पर उतारा गया था। महिला दिल्ली से परिवार के चार लोगों के साथ यात्रा कर रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed