फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Women raped, fir filed against four persons

आश्रम में रहने वाली महिला से सामुहिक दुष्कर्म, दो महंत सहित चार पर केस

Mon, 17 Oct 2022 01:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 17 Oct 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
Women raped, fir filed against four persons
रेप के मामले में पीड़िता ने गोमतीनगर थाने में दर्ज कराया केस। (फोटो ः प्रतीकात्मक) - फोटो : ??? ?????
लखनऊ के जानकी मंदिर आश्रम में रहने वाली मथुरा निवासी महिला ने नशीला पदार्थ खिलाकर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

वारदात छिपाने के लिए आश्रम के महंत ने पीड़िता को जान से मारकर दफनाने की धमकी दी। पीड़िता ने वारदात के करीब 11 दिन बाद गोमतीनगर थाने में चार लोगों पर केस दर्ज कराया है।
प्रभारी निरीक्षक दिनेश चंद्र मिश्रा के मुताबिक, मूलरूप से प्रयागराज के करछना निवासी महिला मथुरा के रुकमणि विहार आश्रम में रहती है।
प्रयागराज के माघ मेेले में लखनऊ स्थित जानकी मंदिर आश्रम में रहने वाली गीता नाम की महिला से मुलाकात हुई थी। पीड़िता के मुताबिक, सावन में गीता रुकमणि विहार आश्रम गई थी और 20 दिन तक रही थी।
विज्ञापन

उसने बताया कि जानकी मंदिर आश्रम में उसके गुरुजी हनुमान दास महंत हैं। वह भी वही रहती है। कहा कि महंत हनुमान दास ने उसे बुलाया है। गीता के कहने पर पीड़िता भी जानकी मंदिर आश्रम पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार अक्तूबर को गीता भाई की तबीयत खराब होने की बात कहकर बनारस चली गई। आरोप है कि रात को पीड़िता के खाने में नशीला पदार्थ मिला दिया गया।
जब होश आया तो शरीर पर कपड़े नहीं थे। वह सही से खड़ी भी नहीं हो पा रही थी। आरोप है कि उसके साथ दुर्वासा, छोटे मौनी, बड़े मौनी मनमोहन दास ने दुष्कर्म किया है।
मंदिर में रहना है तो चुपचाप यह करना पड़ेगा
पीड़िता ने आरोप लगाया कि शिकायत पर महंत हनुमानदास ने जवाब दिया कि मंदिर में रहना है तो ये काम चुपचाप करना पड़ेगा। धमकाया कि चुप रहो नहीं तो जान से मरवा देंगे। इससे पहले भी कई लोगों का कत्ल कर दफना चुके हैं। पीड़िता किसी तरह आश्रम से निकली और रिश्तेदारों से संपर्क कर गोमतीनगर थाने में पहुंचकर तहरीर दी।

कहीं महिला सिर्फ मोहरा तो नहीं
प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक, शुरूआती पड़ताल में सामने आया है कि छोटे मौनी प्रयागराज के करछना के रहने वाले हैं। उन्होंने अपने पट्टीदार रावेंद्र के परिवार के खिलाफ एक मुकदमे में गवाही दी थी। इसमें पूरे परिवार को सजा हो गई थी। छोटे मौनी के खिलाफ साजिश के तहत मुकदमा दर्ज कराए जाने की भी आशंका है। मामले में सभी पहलुओं की गहनता से पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed