फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Women Prosperity Festival in Raj Bhavan from today

यूपीः राजभवन में महिला समृद्धि महोत्सव आज से, प्रवेश के लिए पहचान पत्र अनिवार्य

Mon, 08 Mar 2021 12:09 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 08 Mar 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
Women Prosperity Festival in Raj Bhavan from today
महिला दिवस के अवसर पर गुलाबी रोशनी में नहाया लखनऊ का चारबाग स्टेशन - फोटो : ani

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की पहल पर अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर राजभवन स्थित बड़े लॉन में ‘महिला समृद्धि महोत्सव’ का आयोजन सोमवार से 10 मार्च के बीच होगा।

विज्ञापन


यह आयोजन नाबार्ड और सहयोगी संस्थाओं किंग जार्ज मेडिकल विश्वविद्यालय, लखनऊ विश्वविद्यालय, शकुंतला मिश्रा विश्वविद्यालय और एपीजे अब्दुल कलाम तकनीकी विश्वविद्यालय के सहयोग से होगा। इस दौरान महिलाओं के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम और महिला स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों की प्रदर्शनी भी लगेगी।
विज्ञापन


राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव महेश कुमार गुप्ता ने बताया कि इस तीन दिवसीय कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जिलों के ग्रामीण क्षेत्रों से आईं स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं भाग लेंगी। महिला समूहों, कृषक उत्पादक संगठनों, दस्तकारों व हस्तशिल्प कारीगरों को बिक्री के लिए मंच उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रदर्शनी आयोजित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे 8 से 10 मार्च तक प्रतिदिन अपराह्न 3 बजे से सायं 7 बजे शाम तक आमजन देख सकेंगे। प्रदर्शनी में आने वाले आगंतुकों को प्रवेश राजभवन के गेट नंबर-3 से दिया जाएगा। आगंतुकों को अपने साथ फोटो युक्त पहचान पत्र लाना अनिवार्य होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed