फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   women powerline police arrested eveteaser

फोन पर अश्लील बातें कर 13 जिलों की 33 महिलाओं को परेशान करने वाला सिरफिरा गिरफ्तार

Sat, 08 Jan 2022 01:57 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jan 2022 01:57 AM IST
विज्ञापन
women powerline police arrested eveteaser
लखनऊ। महिलाओं व युवतियों को मोबाइल पर अश्लीलता करने व अभद्र भाषा का प्रयोग करने के आरोपी को 1090 की टीम ने भदोही से गिरफ्तार किया है। आरोपी कई युवतियों को धमकी भी दे चुका है। उसके खिलाफ लखनऊ, हरदोई, कुशीनगर, वाराणसी, प्रयागराज, कानपुर नगर सहित 13 जिलों से 33 पीड़िताओं ने 1090 में शिकायत दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

एडीजी नीरा रावत के मुताबिक भदोही का रहने वाला दिनेश कुमार मजदूरी करता है। वह अपने मोबाइल में दो सिम का इस्तेमाल कर रहा था। वह अक्सर कोई भी नंबर मिला देता था। अगर दूसरी ओर से किसी लड़की की आवाज सुनाई पड़ती तो वह उस नंबर पर कई बार कॉल कर लड़की को परेशान करने लगता। यदि कोई लड़की फटकार देती तो वह उसे धमका देता था। 1090 की टीम ने उसे काफी समझाया, लेकिन उसकी हरकत बंद नहीं हुई। जब कई शिकायतें आ गईं तो टीम ने भदोही में उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया और उसकी गिरफ्तारी कर ली। उसे गिरफ्तार करने के लिए टीम ने भदोही जाकर वेश बदल कर सत्यता परखी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed