फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   woman of narhi found negative in kgmu report

लखनऊः नरही की महिला निकली निगेटिव, घर पहुंचकर हुआ भव्य स्वागत, प्राइवेट लैब पर उठे सवाल

Tue, 12 May 2020 12:27 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ Published by: अमर उजाला लोकल ब्यूरो Updated Tue, 12 May 2020 12:27 PM IST
विज्ञापन
woman of narhi found negative in kgmu report
प्रतीकात्मक तस्वीर

लखनऊ में एक बार फिर निजी लैब की जांच रिपोर्ट पर सवाल उठे हैं। नरही निवासी जिस गर्भवती महिला को निजी लैब की जांच में पॉजिटिव बताया गया, उसकी दूसरे दिन ही रिपोर्ट निगेटिव आ गई है। 

विज्ञापन


लगातार दो रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद महिला को घर भेज दिया गया। नरही पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने महिला का फूलमालाओं से भव्य स्वागत किया गया।

इलाके के लोगों ने राहत की सांस ली और सवाल भी उठाया है कि कोरोना को लेकर हुई मानसिक यातना के लिए कौन जिम्मेदार होगा। हजरतगंज के नरही में शुक्रवार को निजी लैब की जांच में कोरोना पॉजिटिव आई महिला को केजीएमयू भेजा गया था।
विज्ञापन


इस महिला के पॉजिटिव आने के बाद परिवार के लोगों के सैंपल लिए गए थे। इलाके में दहशत थी। महिला जिस अस्पताल में गई थी उसे भी कुछ समय के लिए सील कर सैनिटाइज किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

लैब पर होगी कार्रवाई

इलाके को भी संवेदनशील घोषित कर घर-घर सर्वे शुरू करा दिया गया था। केजीएमयू में महिला की पहली रिपोर्ट रविवार को निगेटिव आई तो दूसरी रिपोर्ट सोमवार को। इस पर उसे सोमवार देर शाम डिस्चार्ज कर दिया गया।   

तीसरी बार उठे रिपोर्ट पर सवाल 
निजी लैब की रिपोर्ट पर राजधानी में तीसरी बार सवाल उठे हैं। इससे पहले सैनिक विहार की एक युवती की रिपोर्ट पॉजिटिव बताई गई थी जो केजीएमयू की जांच में निगेटिव निकली।

गोमती नगर विस्तार निवासी एक मरीज की रिपोर्ट भी पॉजिटिव के बजाय निगेटिव निकली थी। सीधे कार्रवाई का अधिकार न होने की दुहाई देकर स्वास्थ्य विभाग ने जिला प्रशासन को पत्र लिखा है।

यदि निजी व सरकारी जांच सैंपल में असमानता मिलती है तो माना जाता है कि निजी लैब की जांच में गड़बड़ी हुई है। लैब पर कार्रवाई की जाती है।

महिला का पुराना सैंपल निजी लैब से मांगा गया है, अगर उस सैंपल की जांच भी निगेटिव आती है तो लैब पर कार्रवाई करने के लिए लिखा जाएगा।  - डॉ. नरेंद्र अग्रवाल, सीएमओ 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed