फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   women impowerment in panchayat election

प्रधानी की जंग में आधी आबादी ने मनवाया लोहा

Tue, 04 May 2021 02:04 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 04 May 2021 02:04 AM IST
विज्ञापन
women impowerment in panchayat election
लखनऊ। राजधानी के गांवों की सरकार में इस बार आधी आबादी यानी महिलाओं ने भी गहरी पैठ बनाई है। बड़ी संख्या में महिलाओं ने जीत का परचम लहराया है। सिर्फ महिला आरक्षित ही नहीं अन्य सीटों पर भी महिलाओं ने प्रतिद्वंद्वियों को करारी शिकस्त दी है। यही नहीं, प्रधानी जीतने वालों में युवाओं की भागीदारी भी इस बार खूब रही। पुरुष, महिला दोनों वर्गों में बड़ी संख्या में युवा प्रधान चुने गए हैं।
विज्ञापन

आठ विकासखंडों की 493 सीटों के लिए हुए चुनाव की मतगणना में सोमवार रात तक जारी परिणामों के अनुसार, हर विकासखंड में महिला प्रत्याशियों की धाक देखने को मिली। अलग-अलग विकासखंडों के परिणाम पर नजर डालें तो चिनहट में 18 में आठ महिला प्रधान चुनी गई हैं। वहीं कुल चुने गए प्रधानों में लगभग आधे युवा हैं। वहीं मलिहाबाद में तो 67 सीटों में से लगभग आधी 33 सीटें महिलाओं ने कब्जाई हैं। मोहनलालगंज में 78 में 33 और गोसाईगंज में 76 में 35 महिलाएं जीती हैं। वहीं सबसे बड़े विकासखंड बख्शी का तालाब की 94 सीटों में से 40 पर आधी आबादी ने कब्जा जमाया है। वहीं काकोरी विकास खंड की 47 सीटों में से 22 सीटों पर महिलाओं ने जीत का परचम लहराया है। इसी तरह माल की 67 सीटों में से 32 सीटों पर महिलाएं जीती हैं जबकि सरोजनीनगर की कुल 45 सीटों में 19 पर महिलाओं ने विजय पताका फहराई है।
विज्ञापन

जीते प्रत्याशियों में युवाओं की बात करें तो कई विकासखंडों में 50 फीसदी या उससे अधिक युवा उम्मीदवार जीते हैं। कई सीटों पर पुरानी पीढ़ी ने नई पीढ़ी को बागडोर थमाई है। उदाहरण के तौर पर निगोहां में जीते युवा अभयकांत वाजपेयी की मां पहले यहां से प्रधान रहीं। इस बार बेटे ने सीट जीती। अन्य उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे युवाओं में गोसाईगंज की अकबरपुर बेनीगंज सीट पर मॉसकॉम अंतिम सेमेस्टर के छात्र निशांत शुभम जीते हैं। रसूलपुर टिकनियामऊ से इरम ने जीत दर्ज की है। इसी तरह अन्य सीटों पर भी युवा जीते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रात तक जारी हो सके प्रधानी व बीडीसी के परिणाम
राजधानी में पंचायत चुनाव की रविवार सुबह शुरू हुई मतगणना सोमवार देर रात तक चलती रही। हालांकि अंत में सिर्फ जिला पंचायत सदस्य पदों का परिणाम फंसा था। अपर जिलाधिकारी बिपिन कुमार मिश्र ने बताया कि ग्राम प्रधानी की 493, क्षेत्र पंचायत सदस्य यानी बीडीसी की 619 और ग्राम पंचायत सदस्य के 2787 पदों की मतगणना रात में समाप्त हो गई और सभी पदों पर विजयी प्रत्याशी घोषित कर दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed