फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Women hope new technology will erase burn marks

Lucknow News: महिलाओं की आस, नई तकनीक से मिटेंगे बर्न के निशान

Wed, 11 Feb 2026 02:04 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 11 Feb 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
Women hope new technology will erase burn marks
संजय गांधी पीजीआई।
लखनऊ। शरीर पर जलने के निशान से असहज महसूस करने वाली महिलाओं के लिए संजय गांधी पीजीआई ने उम्मीद की नई किरण जगाई है। संस्थान में कॉर्बन लेजर की सहायता से शरीर पर मौजूद बर्न के निशान मिटाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

संस्थान के प्रो. अंकुर भटनागर के अनुसार, जलने की घटनाएं महिला या पुरुष किसी के भी साथ हो सकती हैं, लेकिन खाना पकाने और अन्य सामाजिक कारणों से महिलाओं के साथ जलने की घटनाएं ज्यादा होती हैं। इससे शरीर पर पड़े जले के निशान उन्हें असहज बनाते हैं। इसके लिए संस्थान में कॉर्बन लेजर मशीन आई थी। इस मशीन से महिलाओं का इलाज शुरू किया गया। इसमें हर सप्ताह कुछ समय के लिए मशीन के सामने बैठना होता है। तीन से चार सप्ताह में देखा गया कि जलने के निशान 60 फीसदी तक कम हो गए।
विज्ञापन


नाममात्र का शुल्क
इस तकनीक से इलाज के लिए मरीज को ज्यादा शुल्क भी नहीं चुकाना पड़ता है। परचा बनवाने के बाद मुश्किल से पांच सौ रुपये में ही इलाज हो जाता है।
कमजोर हो जाता है महिलाओं का आत्मविश्वास
प्लास्टिक सर्जरी विभाग की डॉ. अनुपमा सिंह और आईना अग्रवाल के मुताबिक, जलने के निशान अक्सर महिलाओं के आत्मविश्वास को कम कर देते हैं, खासकर जब ये चेहरे या शरीर के खुले हिस्सों पर हों। इस नई तकनीक से ऐसी महिलाओं को बड़ी राहत मिली है। इस तकनीक से न केवल निशान की गहराई कम होती है, बल्कि त्वचा की रंगत भी काफी हद तक सामान्य हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तकनीकी प्रक्रिया और लाभ
लेजर और कॉबर्न डाई ऑक्साइड आधारित यह तकनीक त्वचा की ऊपरी परतों को लक्षित करती है, जिससे निशान वाले ऊतक धीरे-धीरे समाप्त हो जाते हैं और नई स्वस्थ त्वचा का निर्माण होता है। यह प्रक्रिया अपेक्षाकृत सुरक्षित है और इसके दुष्प्रभाव भी कम हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed