{"_id":"63adf6033b97da741f7d1fc0","slug":"women-filed-fir-in-krishna-nagar-gw-reporters-news-lko664164265","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: मकान कब्जाने पहुंचे दबंग, जेसीबी पर चढ़ी महिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: मकान कब्जाने पहुंचे दबंग, जेसीबी पर चढ़ी महिला
विज्ञापन
कृष्णानगर के अलीनगर सुनहरा में बुधवार को 40 से 45 दबंग जेसीबी लेकर एक महिला का मकान कब्जाने पहुंच गए। विरोध पर घर में घुसकर महिला व परिजनों से मारपीट की। पुलिस ने महिला की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया है।
दीप शिखा कटियार के मुताबिक, बुधवार दोपहर मकान पर कब्जा करने की नीयत से आलमबाग के महेश पाल, दीपक पाल, सुरेशपाल, सीबूपाल, अधिवक्ता सहित करीब 40 से 45 लोग जेसीबी के साथ आ धमके।
शोर सुनकर वह बाहर निकली तो दबंग जेसीबी मकान की दीवार तोड़ चुके थे। विरोध पर मारपीट करने लगे।
वह भागकर घर के अंदर गई तो पीछे-पीछे आरोपी भी आ धमके और फिर मारपीट की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत करवाया और तहरीर ले ली।
पीड़िता का आरोप है कि चौकी इंचार्ज मुकदमा वापस लेने का दबाव बना रहे हैं। प्रभारी निरीक्षक कृष्णानगर विक्रम सिंह के मुताबिक, केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।