{"_id":"642b34242afe8facb80016f4","slug":"women-died-in-road-accident-lucknow-news-c-13-lko1018-165247-2023-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: बाइक की टक्कर से महिला की मौत, मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: बाइक की टक्कर से महिला की मौत, मुकदमा
Tue, 04 Apr 2023 01:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Tue, 04 Apr 2023 01:46 AM IST
विज्ञापन
हुसैनगंज के पुराना किला इलाके में बाइक की टक्कर से इलाकाई निवासी आशा कश्यप की मौत हो गई। आशा की बेटी शिवानी ने बाइक चालक आकाश पर केस दर्ज कराया है।
पुलिस के मुताबिक, आशा एक अपार्टमेंट में गार्ड की नौकरी करती थीं। पति गंगा प्रसाद की सालभर पहले बीमारी के चलते मौत हो गई थी। शिवानी की नवंबर में शादी होनी है।
डिप्रेशन के चलते युवक ने खाया जहरीला पदार्थ
ठाकुरगंज के कुड़ियाघाट पर अमीनाबाद निवासी इमरान (35) ने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर युवक ने भाई मुबीन को सूचना दी। मुबीन ने आननफानन इमरान को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। चचेरे भाई अकरम ने बताया कि इमरान दो साल से डिप्रेशन में था। उसका इलाज भी चल रहा था। परिवार में पत्नी और एक बच्चा है। वहीं, गोसाईगंज के सराईयां मोहल्ले में सोमवार शाम को अमरेंद्र कुमार वर्मा उर्फ दीपक (32) ने फांसी लगा ली। अमरेंद्र पर काफी उधारी थी। उस पर जमीन बेचने का दबाव बनाया जा रहा था। परिवार में पत्नी बहन और तीन बच्चें हैं। (संवाद)
25 हजार का इनामी गिरफ्तार
लखनऊ। हजरतगंज पुलिस ने सोमवार को 25 हजार के ईनामी जालसाज सुल्तानपुर के अवनीश कुमार तिवारी को इलाके से गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर अखिलेश मिश्रा के मुताबिक, आरोपी अवनीश गैंग लीडर के साथ मिलकर लोगों को नौकरी दिलाने के जाल में फंसाकर रकम ऐंठता था। आरोपी पर हजरतगंज थाने में जालसाजी के नौ मुकदमे हैं। (संवाद)
विज्ञापन
पिटाई से मौत के मामले में एक गिरफ्तार
लखनऊ। घर में घुसकर पिटाई से युवक राम किशोर की मौत के मामले में बीबीडी पुलिस ने सोमवार को एक आरोपी को इलाके से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी उपेंद्र यादव ने घर में घुसकर युवक की पिटाई कर दी थी। 35 दिन चले इलाज के बाद युवक की मौत हो गई थी। (संवाद)