{"_id":"6735f8cdf06a7c4cd700d816","slug":"women-died-in-road-accident-lucknow-news-c-13-knp1050-951546-2024-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: बेटी की शादी के कार्ड बांटने निकली महिला की मौत, पति जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: बेटी की शादी के कार्ड बांटने निकली महिला की मौत, पति जख्मी
Thu, 14 Nov 2024 06:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Thu, 14 Nov 2024 06:49 PM IST
विज्ञापन
लखनऊ। पीजीआई इलाके में बुधवार को बेटी की शादी के कार्ड बांटने निकले दंपती को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौत हो गई, जबकि उनके पति घायल हो गए। लोगों ने मौके से कार चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
वाराणसी के शिवपुर गांव टकटकपुर निवासी राम आसरे सिंह मार्च में ट्रैफिक सब इंस्पेक्टर के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। वह मौजूदा समय में परिवार संग कल्ली पश्चिम पुलिस लाइन में रह रहे हैं। उनके भाई राणा आर सिंह ने बताया कि भतीजी नेहा की नौ दिसंबर को शादी होनी है। राम आसरे व उनकी पत्नी मीना सिंह (58) बुधवार सुबह 11 बजे बाइक से बेटी की शादी के कार्ड बांटने निकले थे। वृंदावन सेक्टर- 9 के पास तेज रफ्तार कार ने पीछे से उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दंपती घायल हो गए।
कार चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले किया
लोगों ने भाग रहे कार चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। खबर पाकर परिजन पहुंचे और घायल दंपती को अस्पताल में भर्ती कराया, वहां बृहस्पतिवार दोपहर को मीना की मौत हो गई। राम आसरे को डॉक्टरों ने छुट्टी दे दी। परिवार में दो बेटियां व एक बेटा है। बेटा अमित पुणे में सॉफ्टवेयर इंजीनियर है।