{"_id":"6717a6aea2c7bcd2b706ee5e","slug":"women-died-in-road-accident-lucknow-news-c-13-1-lko1028-923854-2024-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: अचानक ब्रेक लगाने से बाइक से गिरकर युवती की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: अचानक ब्रेक लगाने से बाइक से गिरकर युवती की मौत
Tue, 22 Oct 2024 06:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Tue, 22 Oct 2024 06:50 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। अचानक से सामने आए बाइक सवार को बचाने में दूसरे बाइक सवार युवक ने ब्रेक लगा दी। संतुलन बिगड़ने से उसकी पत्नी सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गई। बाद में अस्पताल में उसने दम तोड़ दिया। हादसा गोमती नगर विस्तार में सोमवार को हुआ।
खरगापुर निवासी हाशिम के अनुसार, बेटा शाहबुद्दीन अपनी पत्नी नाजिया (28) के साथ कुछ समय से दुबग्गा चौराहे के पास रहकर प्राइवेट गाड़ी चला रहा था। सोमवार रात बेटा बाइक लेकर बहू के साथ देवा शरीफ जा रहा था। चिनहट में मटियारी चौराहे के पास अचानक सामने से बाइक सवार युवक आ गया। उसे बचाने के लिए शहाबुद्दीन ने ब्रेक लगा दी। इस कारण बाइक अनियंत्रित हो गई और सड़क पर गिरकर नाजिया के सिर में गंभीर चोटें आ गईं। ट्राॅमा में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन