इस तरह से लड़कियों के अश्लील वीडियो बना रहे हैं उनके वाट्सएप ग्रुप मेंबर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गूगल प्ले स्टोर पर फ्री में उपलब्ध मूवी एप महिलाओं के लिए नई चुनौती साबित हो रहे हैं। इन एप से महिलाओं के अश्लील वीडियो बनाकर यू-ट्यूब में अपलोड करने का ट्रेंड जोरों पर है।
स्टिल फोटो से बने इन वीडियो का इस्तेमाल महिलाओं-युवतियों-छात्राओं को बदनाम करने के लिए भी किया जा रहा है। बीते 20 दिनों में वीमेन पॉवर लाइन में मूवी एप से अश्लील वीडियो बनाने की 50 से अधिक शिकायतें दर्ज की गईं।
सभी शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता से कराते हुए वीडियो अपलोड करने वालों को चेतावनी दी गई, पर सिलसिला बदस्तूर जारी है। वीमेन पॉवर लाइन के आईजी नवनीत सिकेरा ने बताया कि लड़कियों के अश्लील वीडियो बनाने का काम उनके फेसबुक फ्रेंड या व्हाट्सएप ग्रुप मेंबर ही कर रहे हैं।
लड़कियां अपनी प्रोफाइल या डिस्प्ले पिक्चर हर दो-चार दिन में बदलती रहती हैं। उनके सोशल मीडिया के फ्रेंड यह फोटो डाउनलोड करके सेव कर लेते हैं।
पांच-छह फोटो एकत्र होने के बाद मूवी एप के जरिये वह अश्लील वीडियो बना लेते हैं। यह मूवी स्टिल फोटो पर आधारित होती है। वीमेन पॉवर लाइन में कई ऐसी शिकायतें आईं हैं।
प्रोफाइल या डिस्प्ले पिक्चर हमेशा लो रिजॉल्यूशन की रखें
विदेश में बैठे लोगों तक पहुंच न होने के चलते वीमेन पॉवर लाइन की टीम यू-ट्यूब से संपर्क कर वीडियो डिलीट कराती है। प्रोफाइल या डिस्प्ले पिक्चर हमेशा लो रिजॉल्यूशन की रखनी चाहिए।
युवतियां प्रोफाइल या डिस्प्ले पिक्चर में हाई रिजॉल्यूशन की फोटो इस्तेमाल करती हैं, जिन्हें डाउनलोड करके मनचाहे तरीके से छेड़छाड़ की जा सकती है। लो रिजॉल्यूशन की फोटो में छेड़छाड़ की आशंका कम होती है।
केस एक
इंजीनियरिंग छात्र ने बचपन में एक ही स्कूल में पढ़ने वाली चिनहट निवासी इंटर छात्रा से फेसबुक पर दोस्ती की। उसके फोटो एकत्र किए। सॉफ्टवेयर से अश्लील फोटो बनाने के बाद मूवी एप पर अपनी और छात्रा की फोटो डालकर अश्लील वीडियो तैयार कर ली।
इस वीडियो को फेसबुक, वॉट्सएप और यू-ट्यूब पर डालकर छात्रा को बदनाम कर दिया। पीड़िता की शिकायत पर वीमेन पावर लाइन ने छात्र को पकड़कर कार्रवाई की।
मूवी एप से बना रहे हैं अश्लील वीडियो
केस दो
लंदन निवासी उमर फारुख ने एक छात्रा की फेसबुक प्रोफाइल से फोटोग्राफ उठाकर मूवी एप से उसके अश्लील वीडियो बनाए और यू-ट्यूब पर अपलोड कर दिए।
छात्रा को इसकी जानकारी मिली तो उसने वीमेन पावर लाइन में शिकायत की। यू-ट्यूब के ऑफिस में संपर्क कर वीमेन पावर लाइन ने वीडियो हटवाए। चूंकि, उमर लंदन का रहने वाला है, इसलिए उसके खिलाफ कार्रवाई नहीं हो सकी।
केस तीन
इसी तरह सऊदी अरब के ओमान निवासी मो. फरीन खान ने फेसबुक फ्रेंड युवती का अकाउंट हैक कर लिया। फेसबुक पर पड़ी उसकी फोटो उठाकर मूवी एप से अश्लील फिल्म बनाई और उसकी प्रोफाइल पर पोस्ट कर दीं।
सहेलियों ने फोन कर बताया तो युवती के होश उड़ गए। वीमेन पॉवर लाइन ने युवती का फेसबुक अकाउंट रिस्टोर कर अश्लील फिल्में डिलीट कराईं।